बड़ी खबरहरियाणावायरलनौकरियांऑटोमोबाइलराजनीतिदेशभरराशिफलखेलअन्य

महंगाई और आर्थिक संकट से जूझ रहे दिल्लीवालों को अरविन्द केजरीवाल अब घर-घर शराब: अनिल कुमार

On: May 11, 2022 1:38 PM
Follow Us:

 


हरियाणा सरकार मनाएगी गुरु रविदास जयंती, कुरुक्षेत्र के उमरी में आयोजित होगा राज्य स्तरीय समारोह
हरियाणा सरकार मनाएगी गुरु रविदास जयंती, कुरुक्षेत्र के उमरी में आयोजित होगा राज्य स्तरीय समारोह


नई दिल्ली:  दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी क अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि कमरतोड़ महंगाई, बेकाबू बेरोजगारी और आर्थिक संकट से जूझ रहे दिल्लीवासियों को पूरी तरह बर्बाद करने के लिए अरविन्द केजरीवाल अब घर-घर शराब पहुचाने की तैयारी कर रहे है. अतिरिक्त राजस्व कमाने की चाह में केजरीवाल दिल्ली के कौने-कौने में हर उम्र के लोगों को आसान प्रक्रिया के द्वारा शराब परोसने की हर संभव कोशिश करके दिल्ली को नशे की राजधानी बनाना चाहते है.

हरियाणा में जल्द ही देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की सीटी बजने वाली है। उत्तर रेलवे द्वारा जींद और सोनीपत के बीच चलाई जाने वाली इस ट्रेन को लेकर तैयारियांे को अन्तिम रूप दिया जा चुका है। इस ट्रेन को ईंधन आपूर्ति के लिए जींद में स्थापित किए गए हाइड्रोजन प्लांट को अंतिम कमीशनिंग एवं नियमित संचालन के दौरान स्थिर और निर्बाध 11 केवी विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा आज इस सम्बन्ध में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के अधिकारियों के साथ हाइब्रिड मोड में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्लांट की वर्तमान विद्युत आपूर्ति स्थिति, बैक-अप व्यवस्थाओं और भविष्य की आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि महत्वाकांक्षी इस परियोजना के लिए भविष्य में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए बिजली आपूर्ति प्रणाली की नियमित समीक्षा की जाए तथा वैकल्पिक व्यवस्था और त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र को भी सुदृढ़ रखा जाए। बैठक में अवगत कराया गया कि इस हाइड्रोजन ट्रेन परियोजना के लिए जीन्द में 3000 किलोग्राम भंडारण क्षमता का देश का सबसे बड़ा हाइड्रोजन प्लांट स्थापित किया गया है, जो अब कमीशनिंग के अंतिम चरण में है। चूंकि यह प्लांट 24×7 आधार पर संचालित होगा, इसलिए निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति अत्यंत आवश्यक है। डीएचबीवीएन के अधिकारियों ने मुख्य सचिव को आश्वस्त किया कि प्लांट को स्थिर विद्युत आपूर्ति प्रदान की जा रही है और आवश्यकतानुसार अतिरिक्त निगरानी एवं त्वरित रखरखाव की व्यवस्था भी की गई है। बैठक में बताया गया कि उत्तर रेलवे ने भी प्लांट को की जा रही विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता पर संतोष जताया है। बैठक में डीएचबीवीएन के प्रबंध निदेशक श्री विक्रम यादव वीडियो काॅन्फ्रेंस से जुड़े जबकि मुख्य अभियंता श्री राजेन्द्र सभ्रवाल भी मौजूद रहे।
हरियाणा में जल्द बजेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की सीटी, जींद सोनीपत के बीच चलेगी

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि केजरीवाल सरकार दिल्ली को विकसित को नजरअंदाज करके दिल्ली में चकाचौंध वाली शराब की आलीशान दुकानें खोलने के लिए आबकारी नीति 2022-23 बनाने की तैयारी कर रही जिसके तहत शराब की दुकानों पर शराब खरीदने के साथ-साथ पीने की व्यवस्था भी होगी, जहां सिगरेट, सिगार, शराब वाली चॉकलेट, बर्फ व अन्य सुविधाऐं भी मिलेंगी. उन्होंने कहा कि दिल्ली में आबकारी नीति को लगातार लचर बनाते हुए दिल्ली सरकार ने प्रत्येक वार्ड में 3-4 वार्ड की सीमा को भी खत्म कर दिया है जिसके तहत अब एक वार्ड में कितनी भी शराब की दुकाने खोलने की इजाजत मिल सकेगी.

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली सरकार के मंत्री समूह ने अब गैर अनुपालक क्षेत्र की सीमा को ही खत्म कर दिया है जबकि 272 वार्ड में से 100 वार्ड गैर अनुपालक क्षेत्र में आते थे. केजरीवाल सरकार अपनी पंसद के लोगों और कम्पनियों को फायदा पहुचाने के लिए पांबदी वाली अनिवार्यता को ही खत्म कर दिया है. उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार अपनी पंसद की सूचीबद्ध कम्पनियों को होम डिलीवरी के लिए लाईसेंस देने जा रही है जिसमें करोड़ो रुपये का भ्रष्टाचार हो रहा है.

Govt Employees Salary
Govt Employees Salary: हरियाणा में कर्मचारियों की हुई मौज, सैलरी को लेकर आई ये बड़ी अपडेट

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और रसोई गैस पर सब्सिडी और टैक्स छूट देने की जगह शराब के दामों पर भारी छूट को जारी रखने के लिए शराब व्यापार में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को जरुरी बताना पूरी तरह से दिल्ली के लोगों के प्रति गैर जिम्मेदाराना और असंवेदनशील है. उन्होंने कहा कि अगर खुली प्रतिस्पर्धा को लागू ही करना है तो लोगों के लिए जरुरी वस्तुओं, तेल तिलहन, दालों व सब्जियों आदि में करना चाहिए. सरकार को रोजमर्रा वस्तुओं पर भी 25-35 प्रतिशत की छूट के लिए बाजारों को सीधे आदेश देने चाहिए ताकि दिल्ली के लोगों को इसका सीधा फायदा मिल सके.

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment