बड़ी खबरहरियाणावायरलनौकरियांऑटोमोबाइलराजनीतिदेशभरराशिफलखेलअन्य

देशभर में PFI के ठिकानों पर छापेमारी में 247 हिरासत में, दिल्ली में प्रदर्शन पर रोक

On: September 27, 2022 7:05 AM
Follow Us:


बड़ी बातें-

देशभर में PFI के ठिकानों पर फिर से छापेमारी

8Th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों की होगी मौज, देखें किन किन कर्मचारियों की बढ़ेगी सैलरी ?
8Th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों की होगी मौज, देखें किन किन कर्मचारियों की बढ़ेगी सैलरी ?

अब तक 247 लंगों को लिया गया हिरासत में

दिल्ली में प्रदर्शन पर लगाई गई रोक

जामिया यूनिवर्सिटी के आस-पास धारा 144 लागू

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में पीएफआई के ठिकानों पर छापेमारी चल रही है. असम, कर्नाटक, महाराष्ट्र और दिल्ली समेत कुछ राज्यों में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के कार्यकर्ताओं के घर पर पुलिस की छापेमारी चल रही है.  इस कार्रवाई में 247 लोग हिरासत में लिए गए हैं.  उत्तर प्रदेश में 44 लोगों को हिरासत में लिया गया है, कर्नाटक में 72 लोगों को, असम में 20 लोगों को, दिल्ली में 32 को, महाराष्ट्र में 43 कोगुजरात में 15 को, एमपी में 21 लोगों को हिरासत में लिया गया है. पीएफआई पर ये कार्रवाई जारी है. हिरासत में लिए गए लोगों की तादाद और बढ़ने की संभावना है.

हरियाणा के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बडी खुशखबरीः खेदड़ की प्रस्तावित 800 मेगावाट विस्तारित यूनिट के लिए कोल लिंकेज मंजूर
हरियाणा के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बडी खुशखबरीः खेदड़ की प्रस्तावित 800 मेगावाट विस्तारित यूनिट के लिए कोल लिंकेज मंजूर

दिल्ली में प्रदर्शन पर रोक

पीएफआई पर दिल्ली में भी पुलिस की कार्रवाई हुई है. पूरी दिल्ली से अब तक 32 लोग गिरफ्तार हुए हैं. दिल्ली के कई इलाकों में धरनेप्रदर्शन पर रोक लगी है. धरनेप्रदर्शन की आड़ में बड़ी साजिश का अंदेशा है. साउथईस्ट दिल्ली में खासतौर पर एडवाइजरी जारी की गई है. अगले 60  दिनों तक जामिया यूनिवर्सिटी के आसपास विशेषतौर पर मशाल और कैंडल मार्च जैसे प्रदर्शनों पर रोक लगाई गई है. धारा 144 की गई लागू की गई है, आदेश ना मानने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है. दिल्ली पुलिस के आदेश के बाद जामिया यूनिवर्सिटी ने भी स्टूडेंट्स को कड़ी चेतावनी दी है. जामिया नगर में अर्धसैनिक बलों के जवान गश्त कर रहे हैं.

कर्नाटक में भी बड़ी कार्रवाई

कर्नाटक में भी पुलिस की कार्रवाई हुई है. बीदर, कोलार, बागलकोट, विजयपुरा और मैंगलोर में कार्रवाई हुई है. यहां पीएफआई से जुड़े 72 लोगों को एहतियातन हिरासत में लिया गया है

महाराष्ट्र में भी 40 से ज्यादा लोग हिरासत में

महाराष्ट्र में अब तक की जानकारी के मुताबिक, औरंगाबाद, सोलापुर, अमरावती, पुणे, ठाणे और मुंबई से तकरीब 43 लोगों को हिरासत में लिया गया है. ये पूरा ऑपरेशन सेंट्रल एजेंसी के इनपुट पर राज्य की लोकल पुलिस ने अंजाम दिया है. सभी से पूछताछ चल रही है. वहीं पुणे के कोंढवा इलाके में भी रात में छापेमारी कर 5-6 लोगों को हिरासत में लिया गया है.

ग़ौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही पीएफआई के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए, विभिन्न एजेंसियों की टीम ने 15 राज्यों में लगभग एक साथ छापे में कट्टरपंथी इस्लामी संगठन के 106 नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था. महाराष्ट्र और कर्नाटक में 20-20 लोगों के साथ तमिलनाडु (10), असम (9), उत्तर प्रदेश (8), आंध्र प्रदेश (5), मध्य प्रदेश (4), पुडुचेरी (3), दिल्ली (3) और राजस्थान (2) से भी गिरफ्तारियां हुई थीं

हरियाणा सरकार मनाएगी गुरु रविदास जयंती, कुरुक्षेत्र के उमरी में आयोजित होगा राज्य स्तरीय समारोह
हरियाणा सरकार मनाएगी गुरु रविदास जयंती, कुरुक्षेत्र के उमरी में आयोजित होगा राज्य स्तरीय समारोह

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment