बड़ी खबरहरियाणावायरलनौकरियांऑटोमोबाइलराजनीतिदेशभरराशिफलखेलअन्य

दिल्ली में मंकीपॉक्स का एक और केस मिला, क्या कोरोना का हाल? पढ़िए 10 बड़ी ख़बरें

On: August 2, 2022 7:12 AM
Follow Us:

 1 . दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सिंगापुर जाने का विवाद दिल्ली हाई कोर्ट पहुंच गया है. दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दाखिल की है. इस याचिका में कहा गया है कि मुख्यमत्री के विदेश जाने को लेकर एक गाइडलाइन बनाई जाएमंत्री गहलोत ने अर्जी में कहा कि उप राज्यपाल की और से अरविंद केजरीवाल को सिंगापुर जाने की इजाजत ना देना तर्कसंगत नहीं है. मामले की अगली सुनवाई 22 अगस्त को होगी

2. राजधानी दिल्ली में मंकीपॉक्स का एक और मरीज मिला है. दिल्ली में रहने वाला 35 साल का यह शख्स नाइजीरिया का है. यहं व्यक्ति हाल में कहीं विदेश यात्रा पर भी नहीं गया था. दिल्ली में मंकीपॉक्स वायरस का यह दूसरा मामला है. वहीं देश में इससे पहले मंकीपॉक्स के कुल 5 केसों की पुष्टि हुई है. इसमें केरल के एक मरीज की मौत हो गई है

हरियाणा सरकार मनाएगी गुरु रविदास जयंती, कुरुक्षेत्र के उमरी में आयोजित होगा राज्य स्तरीय समारोह
हरियाणा सरकार मनाएगी गुरु रविदास जयंती, कुरुक्षेत्र के उमरी में आयोजित होगा राज्य स्तरीय समारोह

3. दिल्ली में कोरोना के मामलों थोड़ी राहत मिली है. लेकिन संक्रमण दर लगातार बढ़ती ही जा रही है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक़ बीते 24 घंटे में दिल्ली में कोविड के 822 नए मामले सामने आए हैं. वहीं 2 मरीजों की मौत हो गई है. इसके अलावा संक्रमण दर 11 फीसदी से ऊपर पहुंच गया है. फिलहाल दिल्ली में कोविड के 4,274 एक्टिव मरीज हैं

5. दिल्ली में इस साल 30 जुलाई तक डेंगू के करीब 170 मामले सामने आ चुके है. जो 2017 के बाद से इस अवधि के लिए सर्वाधिक हैं. दिल्ली नगर निगम की और से जारी ताज़ा आँकड़ों के मुताबिक़ जुलाई महीने में डेंगू के कम से कम 26 मामले सामने आए है. जबकि एस पूरे साल में अब तक 169 मामले सामने आ चुके है. एमसीडी लोगों को साफ़ सफ़ाई का विशेष ध्यान रखने को कहा है. 

6. दिल्ली सरकार डॉक्टर ऑन व्हील्स योजना शुरू करने जा रही है. जिसके तहत निर्माण स्थलों पर काम करने वाले मजदूरों की नियमित स्वास्थ्य जांच की जाएगी.  उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली बिल्डिंग एवं अन्य निर्माण मजदूर कल्याण बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद इस नयी योजना का ऐलान किया.

हरियाणा में जल्द ही देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की सीटी बजने वाली है। उत्तर रेलवे द्वारा जींद और सोनीपत के बीच चलाई जाने वाली इस ट्रेन को लेकर तैयारियांे को अन्तिम रूप दिया जा चुका है। इस ट्रेन को ईंधन आपूर्ति के लिए जींद में स्थापित किए गए हाइड्रोजन प्लांट को अंतिम कमीशनिंग एवं नियमित संचालन के दौरान स्थिर और निर्बाध 11 केवी विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा आज इस सम्बन्ध में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के अधिकारियों के साथ हाइब्रिड मोड में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्लांट की वर्तमान विद्युत आपूर्ति स्थिति, बैक-अप व्यवस्थाओं और भविष्य की आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि महत्वाकांक्षी इस परियोजना के लिए भविष्य में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए बिजली आपूर्ति प्रणाली की नियमित समीक्षा की जाए तथा वैकल्पिक व्यवस्था और त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र को भी सुदृढ़ रखा जाए। बैठक में अवगत कराया गया कि इस हाइड्रोजन ट्रेन परियोजना के लिए जीन्द में 3000 किलोग्राम भंडारण क्षमता का देश का सबसे बड़ा हाइड्रोजन प्लांट स्थापित किया गया है, जो अब कमीशनिंग के अंतिम चरण में है। चूंकि यह प्लांट 24×7 आधार पर संचालित होगा, इसलिए निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति अत्यंत आवश्यक है। डीएचबीवीएन के अधिकारियों ने मुख्य सचिव को आश्वस्त किया कि प्लांट को स्थिर विद्युत आपूर्ति प्रदान की जा रही है और आवश्यकतानुसार अतिरिक्त निगरानी एवं त्वरित रखरखाव की व्यवस्था भी की गई है। बैठक में बताया गया कि उत्तर रेलवे ने भी प्लांट को की जा रही विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता पर संतोष जताया है। बैठक में डीएचबीवीएन के प्रबंध निदेशक श्री विक्रम यादव वीडियो काॅन्फ्रेंस से जुड़े जबकि मुख्य अभियंता श्री राजेन्द्र सभ्रवाल भी मौजूद रहे।
हरियाणा में जल्द बजेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की सीटी, जींद सोनीपत के बीच चलेगी

4. दिल्ली में स्कूल कैब संचालकों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है. दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत के साथ हुई स्कूल ट्रांसपोर्ट एकता यूनियन की बैठक में इस पर सहमति बन गई.  बैठक में यूनियन की करीब सभी मांगों को सरकार ने मान लिया गया, जिसके बाद यूनियन ने हड़ताल वापस लेने का ऐलान किया. 

7. राजधानी दिल्ली में दिल्ली नगर निगम की ओर से संचालित स्कूलों में अब पीरियड व्यवस्था लागू कर दी गई है. निगम के शिक्षा विभाग में सभी विद्यालयों में पीरियड व्यवस्था को लागू कर दिया है. अब नर्सरी से लेकर पांचवी कक्षा तक निगम के स्कूल में पढ़ने वाले छात्र अलगअलग विषय अलगअलग शिक्षकों से पढ़ेंगे. 

Govt Employees Salary
Govt Employees Salary: हरियाणा में कर्मचारियों की हुई मौज, सैलरी को लेकर आई ये बड़ी अपडेट

8. दिल्ली की सबसे फेमस मार्केट में से एक सरोजनी नगर मार्केट के दुकानदार और व्यापारी मार्केट के एंट्री गेट बंद होने से परेशान है. मार्केट के दुकानदारों का कहना है कि सरोजिनी नगर में एनबीसीसी की और से रीडिवेलपमेन्ट का काम किया जा रहा है. इसके लिए मार्केट में एंट्री के लिए बने 21 गेटों में से 18 एंट्री गेट को बंद कर दिया गया है. इस कारण से मार्केट में आने वाले ग्राहकों को काफी दिक्कत हो रही है. प्रशासन से जल्द गेट खुलवाने की माँग की है

9. दिल्ली विश्वविद्यालय ने ऐलान किया है कि किसी कारण से अंतिम वर्ष में पढ़ाई छोड़ चुके छात्र परीक्षा में बैठ सकते हैं और अपनी डिग्री पूरी कर सकते हैं. इसके लिएशताब्दी अवसरके तहत पंजीकरण करवाना होगा. डीयू ने सालभर चलने वाले एक मई से शुरू हुए अपने शताब्दी समारोह के मद्देनजर अंतिम वर्ष में पढ़ाई छोड़ चुके छात्रों को यह अवसर दिया है. पूर्व छात्र शताब्दी अवसर परीक्षा के लिए 8 अगस्त 2022 तक अपना पंजीकरण फॉर्म जमा कर सकते हैं.

10. और.. दिल्लीवालों को गर्मी से राहत जारी है. कई दिनों से दिल्लीएनसीआर में हल्की बारिश से तापमान में गिरावट जारी है.  भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज भी हल्की बारिश होने की संभावना है. इस दौरान बादलों की आवाजाही जारी रहेगी और बीचबीच में हल्की बौछारें भी पड़ने के आसार है. 

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment