बड़ी खबरहरियाणावायरलनौकरियांऑटोमोबाइलराजनीतिदेशभरराशिफलखेलअन्य

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में इस बार 15 दिनों की छुट्टी, जानिए कब से कब तक?

On: May 12, 2022 8:07 AM
Follow Us:

 


नई दिल्ली दिल्ली में कोरोना काल के बाद खुले स्कूलों के लिए इस बार भीषण गर्मी ने बच्चों के लिए चिंता पैदा की हुई है. भयंकर गर्मी को देखते हुए बच्चों को गर्मी की छुट्टियों (Delhi Schools Summer Vacation) का इंतजार है लेकिन इस बार बच्चों की छुट्टी कम होनी वाली है.

दिल्ली सरकार ने इस साल दिल्ली के सरकारी स्कूलों में छुट्टियां लगभग दो महीने की जगह बस 15 दिनों कर दी हैइसकी वजह है ‘मिशन बुनियाद‘. 

8Th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों की होगी मौज, देखें किन किन कर्मचारियों की बढ़ेगी सैलरी ?
8Th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों की होगी मौज, देखें किन किन कर्मचारियों की बढ़ेगी सैलरी ?

दरअसलदिल्ली के सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां आम तौर पर 10 मई को हो जाती हैं लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो रहा हैकक्षा 3 से लेकर कक्षा 12 तक के लिए अब गर्मी की छुट्टियां सिर्फ 15 दिनों की होंगीस्‍कूल केवल 15 जून से लेकर 30 जून तक बंद रहेंगे

बीते दो सालों में कोरोना लॉकडाउन के चलते पढ़ाई का काफी नुकसान हुआजिसकी वजह से सरकार मानती है कि छात्रों में लर्निंग गैप हो गया हैयानि वो जिस क्लास में हैं उससे उनकी क्षमता कम हैइसी अंतर को कम करने के लिए लगभग 35 दिनों की अतिरिक्त क्लास सरकारी स्कूलों में लगाई जा रही है

हरियाणा के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बडी खुशखबरीः खेदड़ की प्रस्तावित 800 मेगावाट विस्तारित यूनिट के लिए कोल लिंकेज मंजूर
हरियाणा के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बडी खुशखबरीः खेदड़ की प्रस्तावित 800 मेगावाट विस्तारित यूनिट के लिए कोल लिंकेज मंजूर

हालांकिप्राइवेट स्‍कूल छुट्टियों को लेकर खुद अपना फैसला लेंगेनर्सरी से लेकर दूसरी क्लास तक के छात्रों को ही पूरी गर्मी छुट्टी मिल पाएगीतीसरी से लेकर नौंवी तक के छात्रों के लिए क्लास उन्हें आगे के लिए तैयार करने के लिए लगाई जाएंगीवहीं कक्षा 10वीं से लेकर 12वीं के लिए बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनज़र पहले भी तैयारी के लिए क्लासेज़ गर्मी की छुट्टियों में होती रही हैं जो इस बार भी होंगी

दिल्ली में इस साल गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही हैऐसे में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों की चिंता उनके स्वास्थ्य को लेकर भी हैचूंकि मिशन बुनियाद के तहत कक्षाएं शुरु भी हो गई हैंतो छात्रों का इसे लेकर मिलाजुला रुख देखने को मिल रहा है

हरियाणा सरकार मनाएगी गुरु रविदास जयंती, कुरुक्षेत्र के उमरी में आयोजित होगा राज्य स्तरीय समारोह
हरियाणा सरकार मनाएगी गुरु रविदास जयंती, कुरुक्षेत्र के उमरी में आयोजित होगा राज्य स्तरीय समारोह

सरकारी स्कूलों के प्रबंधन से जुड़े हुए सूत्र बताते हैं कि गर्मी की वजह से लगभग आधे छात्र ही स्कूल  रहे हैंवो ये बी बताते हैं कि छात्रों पर इस दौरान स्कूल आने के लिए दबाव नहीं दिया जा रहा हैकोशिश यही की जा रही है कि वो स्वेच्छा से इसका हिस्सा बनें.

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment