बड़ी खबरहरियाणावायरलनौकरियांऑटोमोबाइलराजनीतिदेशभरराशिफलखेलअन्य

NCR News: इस एयरपोर्ट के पास बनेगा देश का सबसे सुंदर इंटरचेज, यात्रियों को मिलेगा ये बड़ा फायदा

On: August 26, 2025 4:50 AM
Follow Us:

NCR News: अब हवाई यात्रा करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हवाई यात्रियों के लिए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए देश का सबसे सुंदर इंटरचेंज बनाया जाने वाला है।

जानकारी के मुताबिक, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आठ जुलाई को परियोजना में एक पौधा मां के नाम लगाकर शुभारंभ करेंगे। जिसके बाद इंटरचेंज पर चार लूप व आठ ट्रेंगलों को पौधे, घास, झील, चबूतरे, पार्क, पगडंडी बनाकर सवांरने का काम शुरू होगा। एयरपोर्ट से व्यावसायिक उड़ाने शुरू होने से पहले इंटरचेंज को पूरी तरह से तैयार कर चालू कर दिया जाएगा। Delhi Mumbai Expressway,Yamuna Expressway

इंटरचेंज बनाया गया

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे से सीधे जोड़ने के लिए इस एयरपोर्ट को KMP लिंक से 31 KM का लिंक एक्सप्रेसवे NHAI बनाकर तैयार कर रहा है। इस लिंक एक्सप्रेसवे को एयरपोर्ट के लगभग एक KM पहले यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए इंटरचेंज बनाया गया है। इस इंटरचेंज में यमुना एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ लिंक एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए चार लूप और आठ ट्रेंगल बने हैं।

Recruitment has been announced for Insurance Medical Officer positions.
ESIC Recruitment 2026 : इंश्योरेंस मेडिकल ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता

सुंदर दिखने वाला इंटरचेंज होगा

जानकारी के मुताबिक, NHAI इन लूप और ट्रेंगल में खाली पड़ी लगभग 35 एकड़ जमीन पर झील, LED लाइटिंग के साथ लेटेस्ट तकनीकि के फाउंटेन फव्वारे, वृताकार बायपाथ (पगडंडी), पार्क विकसित करने जा रहा है। Noida International Airport

मिली जानकारी के अनुसार, इंटरचेंज की सुंदरता बढ़ाने के लिए उन्नत किस्म के देशी और विदेशी प्रजातियों के फूल देने वाले सुंदर पौधे और हरियाली बढ़ाने के लिए घास लगाई जाएगी।

सुंदरता का अनुभव

Railways has changed the rules for Tatkal ticket booking.
Railway News : यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग का बदला नियम, अब ऐसे मिलेगा टिकट

जानकारी के मुताबिक, दरअसल लिंक एक्सप्रेसवे को NHAI बेंगलुरू केंपेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बाहर दिखने वाली हरी भरी फूलों से सजी सड़कों जैसी लुक देने जा रहा है। इसके लिए पूरी परियोजना में लगभग 25 हजार अलग-अलग किस्मों के पौधे लगाए जाने हैं। Noida International Airport

मिली जानकारी के अनुसार, लिंक एक्सप्रेसवे या इंटरचेंज पर पहुंचने के बाद ही यात्रियों को यहां कि सुंदरता का अहसास होने लगेगा। यहां लगाए जाने वाले पौधे ज्यादातर सालभर हरे भरे बने रहने के साथ ही फूल भी देते रहने वाले लगाए जा रहे हैं।

 

 

Double-decker buses will resume service in Delhi after 30 years.
Delhi News : दिल्ली में 30 साल बाद फिर शुरू होगी डबल डेकर बसें, हाई-टेक सुविधाओं से होंगी लैस

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment