बड़ी खबरहरियाणावायरलनौकरियांऑटोमोबाइलराजनीतिदेशभरराशिफलखेलअन्य

भारत में Toll Plaza की संख्या और कितनी होती है वर्षित कमाई, यहां जानें सब कुछ

On: August 16, 2025 9:07 AM
Follow Us:
How many toll plazas are there in India?

Toll Plaza : अक्सर आप लोगों ने देखा होगा कि हाईवे या एक्सप्रेसवे से गुजरते समय चार पहिया वाहन चालकों को टोल प्लाजा पर रुककर टैक्स चुकाना पड़ता है। इस टैक्स को टोल टैक्स कहा जाता है। ये टोल प्लाजा सरकारी संस्था भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधीन होते हैं। NHAI मुख्य रूप से राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल प्लाजा का स्वामित्व और प्रबंधन करती है।

आपको बता दें कि NHAI का काम राष्ट्रीय राजमार्गों का विकास, रखरखाव और प्रबंधन करना है। टोल से एकत्रित राशि इन्हीं कामों में उपयोग होती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि भारत में कितने टोल प्लाजा हैं और उनसे कितनी राशि इकट्ठा होती है? तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि भारत में कुल कितने टोल प्लाजा हैं और उनसे कितनी राशि इकट्ठा होती है।

Recruitment has been announced for Insurance Medical Officer positions.
ESIC Recruitment 2026 : इंश्योरेंस मेडिकल ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता

जानें भारत में कुल कितने Toll Plaza ?

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, जून 2025 तक भारत में कुल 1,087 टोल प्लाजा कार्यरत हैं और ये सभी टोल प्लाजा 1.5 लाख किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग का हिस्सा हैं। इन टोल प्लाजा के जर‍िए लगभग 45,000 किलोमीटर पर टोल वसूला जाता है । रिपोर्ट के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में टोल प्लाजा की संख्या में भारी वृद्धि देखी गई है।

कितनी होती है Toll Plaza की वार्षिक आय?

मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में मौजूद सभी टोल प्लाजा में से 457 पिछले पांच सडकों में बनाए गए हैं। लोकसभा में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार, ये 1,087 टोल प्लाजा प्रतिदिन औसतन 168.24 करोड़ रुपये कमा रहे हैं। यानी, उनकी वार्षिक आय लगभग 61,408.15 करोड़ रुपये है।

Surya Grahan 2026: कब लगेगा अगला सूर्य ग्रहण? जाने क्या होगा खास
Surya Grahan 2026: कब लगेगा अगला सूर्य ग्रहण? जाने क्या होगा खास

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment