Aaj Ka Rashifal : आज कैसा बीतेगा आपका दिन, यहां पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

Published On: September 5, 2025
Follow Us
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal : दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। यहां पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को आज नए काम की शुरुआत में अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा। अधिकारियों से मेलजोल आपके लिए लाभदायी रहेगा। कानूनी मामलों को आज आप गंभीरता से लें। नौकरी में तरक्की के अवसर आज आपको मिल सकते हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज भाग्य अनुकूल रहने से लाभ की संभावना बनेगी। ले-देकर काम करवाने के चक्कर में आज आप अपने बड़ा नुकसान कर सकते है।  नए लोगों का साथ आपकी सोच को बदल देगा। प्रॉपर्टी संबंधी मामले आज सुलझेंगे।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए व्यापारिक समझौते लाभदायी रहेंगे। आज स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पारिवारिक व्यवस्थाओं पर आज खर्च संभव है। आज आपकी संतान का भाग्योदय संभव है। अटकी हुई योजना फिर से शुरू कर सकते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के आज तय कार्यक्रम में बदलाव लाभदायी रहेगा। नए व्यापारिक सौदे आपके हाथ आएंगे। भाई और दोस्तों  से टकराव परेशान करेगा। आज कोई पुराना विवाद उभर सकता है। आज निजी कामों को पूरा करने में सफल रहेंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को आज पैतृक धन मिलने के आसार हैं। राजनीति और कारोबार में प्रतिस्पर्धियों को मात देने में आप सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर आप लाभ उठाएंगे। हालाँकि, खर्च की अधिकता से आपको परेशानी होगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को आज  रुका हुआ धन मिल सकता है। नौकरी या कारोबार के सिलसिले में विदेश जाने का अवसर मिल सकता है। आज कारोबारी निवेश लाभदायी रहेगा। नए संपर्कों का लाभ मिलेगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को आज भाग्योदय के अवसर मिलेंगे। आज पारिवारिक कार्यक्रमों में व्यस्तता बढ़ेगी। विरोधियों के कारण आज आपको परेशानी होगी। विद्यार्थी अपने करियर को लेकर परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य में उतार और चढ़ाव बना रहेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों का आज  भाई-बन्धुओं से चल रहा विवाद दूर होगा। आत्मविश्वास से किए गए कार्यों में आज आपको सफलता मिलेगी। अधिकारियों के सहयोग से रुकी हुई तरक्की आज मिल सकती है। आज राजकीय मामले भी सुलझ सकते हैं।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के आज लेनदेन के मामले सुलझ सकते हैं। मधुर व्यवहार से आज आप सबको मित्र बना लेंगे। हालांकि, दोस्तों से विवाद आपके मन को दुखी कर सकता है। व्यापार और नौकरी के सिलसिले में विदेश यात्रा के अवसर मिलेंगे।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रसन्नतादायी रहेगा। आज कारोबार के विस्तार की संभावना बनेगी। भाग्य भरोसे रहे तो आज कुछ अच्छे अवसर आपके हाथ से निकल सकते हैं। कार्यस्थल की व्यवस्था में आज सुधार संभव है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के आज प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के आसार हैं। कामकाज में आ रही बाधा आज दूर हो सकती है। आज दांपत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। धार्मिक यात्रा का योग है। परिजनों और दोस्तों से प्यार से पेश आएं।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को आज रुका हुआ धन मिलने के आसार हैं। कार्यस्थल की समस्या दूर हो सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारी निभाएंगे। कार्य विस्तार की योजना में आज बाधा आ  सकती है। आज आप धैर्य बनाए रखें।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment