बड़ी खबरहरियाणावायरलनौकरियांऑटोमोबाइलराजनीतिदेशभरराशिफलखेलअन्य

RBI News: क्या मार्च से 500 रुपये के नोट हो जाएंगे बंद? जाने सरकार ने क्या कहा…

On: January 2, 2026 8:48 PM
Follow Us:
RBI News: क्या मार्च से 500 रुपये के नोट हो जाएंगे बंद? जाने सरकार ने क्या कहा…

RBI News: 500 रुपये के नोट को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है। इन दिनों सोशल मीडिया पर 500 रुपये के नोट को लेकर काफी चर्चाएं चल रही है। कई पोस्ट और मैसेज में दावा किया जा रहा है कि मार्च 2026 से ATM में 500 रुपये के नोट मिलना बंद हो जाएंगे।

जानकारी के मुताबिक, ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठना लाज़मी है कि आखिर यह बात कहां से आई, इसमें कितनी सच्चाई है और सरकार ने इस पर क्या रुख अपनाया है। RBI News

Surya Grahan 2026: कब लगेगा अगला सूर्य ग्रहण? जाने क्या होगा खास
Surya Grahan 2026: कब लगेगा अगला सूर्य ग्रहण? जाने क्या होगा खास

मिली जानकारी के अनुसार, बीते साल सरकार ने बैंकों को ATM में छोटे नोटों की उपलब्धता बढ़ाने के निर्देश दिए थे। सरकार का उद्देश्य था कि 100 और 200 रुपये जैसे छोटे नोट ज्यादा संख्या में ATM से निकलें, ताकि आम लोगों को रोजमर्रा के लेनदेन में सहूलियत हो। बैंकों ने इन निर्देशों पर अमल भी किया, लेकिन इसका मतलब यह कतई नहीं था कि 500 रुपये के नोट को बंद करने की कोई योजना बनाई गई है। RBI News

जानकारी के मुताबिक, अब Social Media पर फैल रही अफवाहों को सरकार की फैक्ट चेक एजेंसी ने पूरी तरह खारिज कर दिया है। फैक्ट चेक में साफ कहा गया है कि 500 रुपये के नोट को बंद करने या ATM से हटाने को लेकर सरकार की ओर से कोई फैसला नहीं लिया गया है। ऐसे सभी दावे पूरी तरह निराधार और भ्रामक हैं। RBI News

जी.जी.एम.एस.एस.एस., सेक्टर-20बी में सात दिवसीय एनएसएस शिविर संपन्न

मिली जानकारी के अनुसार, सरकार की फैक्ट चेक एजेंसी PIB ने स्पष्ट किया है कि 500 रुपये के नोट पहले की तरह पूरी तरह वैध हैं और लीगल टेंडर बने हुए हैं। इन नोटों से लेनदेन करने में किसी तरह की कोई रोक नहीं है। सरकार ने लोगों से अपील की है कि Social Media पर चल रही अप्रमाणित खबरों पर भरोसा न करें और किसी भी जानकारी को साझा करने से पहले आधिकारिक स्रोतों से उसकी पुष्टि जरूर करें। RBI News

जानकारी के मुताबिक, गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब 500 रुपये के नोट को लेकर ऐसी अफवाहें फैली हों। इससे पहले भी कई बार नोटबंदी या 500 रुपये के नोट बंद होने को लेकर दावे किए गए हैं, जिन्हें सरकार पहले ही खारिज कर चुकी है। हाल ही में जून में भी PIB ने Social Media प्लेटफॉर्म X पर साफ किया था कि मार्च 2026 में कथित नोटबंदी से जुड़े दावे पूरी तरह झूठे हैं और यह सिर्फ लोगों को गुमराह करने की कोशिश है।

Electricity will be cheaper across the country!
Electricity Cheaper : देशभर में बिजली होगी सस्ती! जनवरी 2026 में होगी शुरुआत

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment