बड़ी खबरहरियाणावायरलनौकरियांऑटोमोबाइलराजनीतिदेशभरराशिफलखेलअन्य

Railway News : यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग का बदला नियम, अब ऐसे मिलेगा टिकट

On: December 19, 2025 10:25 AM
Follow Us:
Railways has changed the rules for Tatkal ticket booking.

Railway News : ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर आई है। रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग के नियम में बदलाव किया है। अब PRS काउंटर पर टिकट लेने के दौरान यात्रियों को अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से OTP वेरिफिकेशन कराना होगा। यह कदम फर्जी बुकिंग और बॉट्स के दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए उठाया गया है।

अब ऐसे मिलेगा तत्काल टिकट

अब यात्रियों को तत्काल टिकट लेने के लिए आरक्षण फार्म भरना होगा, जिसमें पंजीकृत मोबाइल नंबर सही-सही दर्ज करना जरूरी होगा। काउंटर पर फार्म दर्ज होते ही यात्री के मोबाइल पर वन टाइम पासवर्ड (OTP) भेजा जाएगा। काउंटर कर्मचारी वहीं OTP सिस्टम में दर्ज करेंगे और केवल सही OTP डालने के बाद ही टिकट जारी किया जाएगा।

Recruitment has been announced for Insurance Medical Officer positions.
ESIC Recruitment 2026 : इंश्योरेंस मेडिकल ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता

इसका मतलब यह हुआ कि अब टिकट केवल उस व्यक्ति को मिलेगा जिसके मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा गया है। इससे फर्जी बुकिंग, बॉट्स या अनधिकृत टिकट ब्लॉक करने की घटनाओं पर रोक लगेगी और असली यात्रियों को आसानी से टिकट मिलेगा। Railway News

फर्जी टिकटों पर लगेगी रोक

रेलवे प्रशासन का कहना है कि यह कदम विशेष रूप से उन यात्रियों के लिए राहत लेकर आया है, जिन्हें पहले तत्काल टिकट लेने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। बिचौलियों और फर्जी आईडी से टिकट लेने वालों की पकड़ आसान होगी, और काउंटर पर ticket booking पूरी तरह सुरक्षित और भरोसेमंद बन जाएगी।

Surya Grahan 2026: कब लगेगा अगला सूर्य ग्रहण? जाने क्या होगा खास
Surya Grahan 2026: कब लगेगा अगला सूर्य ग्रहण? जाने क्या होगा खास

जानें कौन-कौन सी ट्रेनें शामिल

इस ओटीपी नियम को पहले चरण में पातालकोट सुपरफास्ट एक्सप्रेस, पेंचवैली एक्सप्रेस, अमरकंटक एक्सप्रेस, नर्मदा एक्सप्रेस, दुर्ग-अंबिकापुर एक्सप्रेस और ऑबेकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस में लागू किया गया है। रेलवे ने सभी मंडलों को निर्देशित किया है कि इस नई व्यवस्था की पूरी तैयारी सुनिश्चित की जाए ताकि यात्री किसी भी असुविधा का सामना न करें।

रेलवे का मानना है कि OTP आधारित यह व्यवस्था टिकट बुकिंग को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और आसान बनाएगी, और यात्रियों को भरोसा मिलेगा कि उनका टिकट वास्तविक सत्यापन के बाद ही जारी हुआ है। Railway News

Punjab News: शादी के 14 दिन पहले सहेली संग भागी लड़की, DSP बोले- लड़कियां बालिग
Punjab News: शादी के 14 दिन पहले सहेली संग भागी लड़की, DSP बोले- लड़कियां बालिग

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment