बड़ी खबरहरियाणावायरलनौकरियांऑटोमोबाइलराजनीतिदेशभरराशिफलखेलअन्य

हरियाणा के इस ज़िले में रोड पर लगे पाकिस्तान के झंडे, आख़िर किसने की ऐसी हरकत, पुलिस कर रही जांच

On: April 29, 2025 3:46 AM
Follow Us:
हरियाणा

कैथल: हरियाणा के करनाल रोड पर उस वक्त सनसनी फैल गई जब सड़क के बीचों-बीच पाकिस्तान के झंडे लगे हुए मिले। पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है कि आखिर ये झंडे किसने, क्यों और किस मकसद से लगाए। बताया जा रहा है कि 26 अप्रैल की रात को कुछ युवाओं ने इन झंडों को लगाया था, जो दो दिन तक सड़क पर ही लगे रहे।

Surya Grahan 2026: कब लगेगा अगला सूर्य ग्रहण? जाने क्या होगा खास
Surya Grahan 2026: कब लगेगा अगला सूर्य ग्रहण? जाने क्या होगा खास

क्यों लगाए गए थे पाकिस्तान के झंडे?
जानकारी के मुताबिक, युवाओं ने करनाल रोड बाईपास स्थित छोटू राम चौक पर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए थे। इसी दौरान गुस्से में आकर उन्होंने करीब एक दर्जन कागज से बने पाकिस्तानी झंडे सड़क पर चिपका दिए थे। इन झंडों के ऊपर से लोग पैदल चल रहे थे और वाहन भी गुजर रहे थे। झंडे लगाने का उद्देश्य पाकिस्तान के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर करना और उसे उसकी “औकात” दिखाना था।

जी.जी.एम.एस.एस.एस., सेक्टर-20बी में सात दिवसीय एनएसएस शिविर संपन्न

पुलिस ने शुरू की जांच
सोमवार को दोपहर में जब झंडे लगे होने की सूचना मिली, तो पुलिस मौके पर पहुंची। पास के एक दुकानदार ने बताया कि शनिवार शाम को करीब एक दर्जन युवक आए थे और पाकिस्तान विरोधी नारे लगाते हुए सड़क पर झंडे चस्पा कर गए। पुलिस ने आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

RBI News: क्या मार्च से 500 रुपये के नोट हो जाएंगे बंद? जाने सरकार ने क्या कहा…
RBI News: क्या मार्च से 500 रुपये के नोट हो जाएंगे बंद? जाने सरकार ने क्या कहा…

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment