बड़ी खबरहरियाणावायरलनौकरियांऑटोमोबाइलराजनीतिदेशभरराशिफलखेलअन्य

New Railway Line : यहां बनेंगी नई रेल लाइन, सर्वे को मिली मंजूरी; लाखों में आएगा खर्च

On: December 16, 2025 12:15 PM
Follow Us:
New railway lines will be built in Rajasthan.

New Railway Line: राजस्थान सरकार ने रेल नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। बालोतरा से पचपदरा के बीच प्रस्तावित 11 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे (एफएलएस) को हरी झंडी दे दी है।

इस नई रेल लाइन के फाइनल लोकेशन सर्वे के लिए 33 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई है। साथ ही पचपदरा स्थित रिफाइनरी को रेल नेटवर्क के माध्यम से देश की मुख्य धारा से जोड़ने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

Surya Grahan 2026: कब लगेगा अगला सूर्य ग्रहण? जाने क्या होगा खास
Surya Grahan 2026: कब लगेगा अगला सूर्य ग्रहण? जाने क्या होगा खास

आर्थिक गतिविधियों को मिलेगी गति

यह परियोजना न केवल पश्चिमी राजस्थान में औद्योगिक व आर्थिक गतिविधियों को गति देगी, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगी। रेल लाइन के निर्माण से पचपदरा स्थित रिफाइनरी तक रेल मार्ग के माध्यम से आवागमन सरल होगा, जिससे कच्चे माल व तैयार उत्पादों के परिवहन में सुविधा मिलेगी। साथ ही व्यापार, कृषि, स्थानीय उद्योग एवं रोजगार के क्षेत्र में व्यापक संभावनाएं विकसित होंगी। New Railway Line

देश की मुख्यधारा से जुड़ेगी रिफाइनरी

प्रस्तावित रेल लाइन के माध्यम से पचपदरा का बालोतरा, बाड़मेर तथा आसपास के क्षेत्रों से सीधा रेल संपर्क स्थापित होगा। इसके अतिरिक्त इस रेल मार्ग से जोधपुर, अहमदाबाद, दिल्ली व जयपुर की ओर भी सुगम संपर्क उपलब्ध होगा। यह नई रेल लाइन क्षेत्र को राष्ट्रीय रेल नेटवर्क से जोड़ने में निर्णायक भूमिका निभाएगी।

Punjab News: शादी के 14 दिन पहले सहेली संग भागी लड़की, DSP बोले- लड़कियां बालिग
Punjab News: शादी के 14 दिन पहले सहेली संग भागी लड़की, DSP बोले- लड़कियां बालिग

सर्वे के बाद बनेगी डीपीआर

बालोतरा से पचपदरा के बीच प्रस्तावित 11 किलोमीटर नई रेल लाइन के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे पूर्ण होने के बाद परियोजना की वित्तीय एवं तकनीकी व्यवहार्यता के आधार पर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जाएगी। इसके बाद परियोजना को रेलवे बोर्ड की स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। New Railway Line

जी.जी.एम.एस.एस.एस., सेक्टर-20बी में सात दिवसीय एनएसएस शिविर संपन्न

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment