हरियाणा के नरेंद्र कुमार ने माउंट अन्नपूर्णा पर फहराया तिरंगा, बने प्रदेश के पहले पर्वतारोही, जानें पूरी डिटेल

Published On: April 30, 2025
Follow Us
हरियाणा

हिसार: हरियाणा के हिसार जिले के मिंगनी खेड़ा गांव के निवासी पर्वतारोही नरेंद्र कुमार ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। नरेंद्र ने नेपाल में स्थित दुनिया की सबसे खतरनाक पर्वत चोटियों में से एक माउंट अन्नपूर्णा (8,091 मीटर) को फतह कर वहां भारतीय तिरंगा झंडा फहरायाहै। वे इस चोटी पर चढ़ाई करने वाले हरियाणा के पहले पर्वतारोही बन गए हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, खेल मंत्री गौरव गौतम सहित राज्य सरकार के कई मंत्रियों ने सोशल मीडिया पर नरेंद्र को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी है। नरेंद्र ने इस अभियान की शुरुआत 25 मार्च 2025 को की थी और 7 अप्रैल को सुबह साढ़े 10 बजे चोटी पर तिरंगा फहराकर कीर्तिमान स्थापित किया।

12 दिन में की खतरनाक चढ़ाई

जानकारी के अनुसार, माउंट अन्नपूर्णा की चढ़ाई दुनिया की सबसे जोखिम भरी पर्वत यात्राओं में से एक मानी जाती है। यहां हर 1-2 घंटे में हिमस्खलनका खतरा बना रहता है। नरेंद्र ने मात्र 12 दिन में इस चोटी को फतह कर यह कारनामा कर दिखाया।

14 ऊंची चोटियों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य

पर्वतारोही नरेंद्र कुमार का सपना है कि वह दुनिया की 14 सबसे ऊंची चोटियों पर भारत का तिरंगा फहराएं। माउंट अन्नपूर्णा इस अभियान की एक अहम कड़ी रही है।

मंत्रियों ने दी बधाई

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा:

“हरियाणा के बेटे नरेंद्र कुमार ने माउंट अन्नपूर्णा पर तिरंगा फहराकर पूरे प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। उनके साहस और जज्बे को सलाम।”


कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment