बड़ी खबरहरियाणावायरलनौकरियांऑटोमोबाइलराजनीतिदेशभरराशिफलखेलअन्य

Helicopter Service: दिल्ली से खाटू श्याम-सालासर बालाजी जाना होगा आसान, स्पेशल हेलीकॉप्टर सेवा होगी शुरू

On: August 17, 2025 2:36 AM
Follow Us:
Helicopter service will start from Delhi to Khatu Shyam-Salasar Balaji

Helicopter Service : दिल्ली से राजस्थान के धार्मिक स्थलों खाटू श्याम और सालासर बालाजी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक खुशी की खबर आई है। इन धार्मिक स्थलों के लिए दिल्ली से जल्द ही हेलिकॉप्टर सर्विस शुरु की जाएगी। हेलिकॉप्टर सर्विस शुरु हो जाने के बाद श्रद्धालु कुछ ही समय में अपनी यात्रा पूरी कर सकेंगे।

जानें कब शुरू होगी हेलिकॉप्टर सर्विस?

मिली जानकरी के अनुसार यह हेलिकॉप्टर सेवा दिल्ली के रोहिणी हेलीपोर्ट से 23 अगस्त को शुरु हो जाएगी। श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थल से वापस आने के लिए केवल साढ़े 6 घंटे का समय लगेगा। इस सर्विस को प्राइवेट सेवा कंपनी स्यंदन एविएशन द्वारा शुरु किया जा रहा है। कंपनी का कहना है कि श्रद्धालु दोनों मंदिर के दर्शन करके केवल 6 घंटे में वापस आ सकते हैं। यात्री आने-जाने को मिलाकर करीब 700 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। Helicopter Service

Surya Grahan 2026: कब लगेगा अगला सूर्य ग्रहण? जाने क्या होगा खास
Surya Grahan 2026: कब लगेगा अगला सूर्य ग्रहण? जाने क्या होगा खास

जानें कितना लगेगा किराया ?

बताया जा रहा है कि इस सर्विस के लिए एक व्यक्ति का किराया 95 हजार रुपये रखा गया है। इस सर्विस में हेलीपैड से मंदिर तक आने-जाने की सुविधा, दर्शन से पहले तरोंताजा होने के लिए होटल रूम, सात्विक खाना और दोनों धार्मिक स्थलों पर VIP दर्शन और प्रसाद की सुविधा भी दी जाएगी।

जानें पहली उड़ान का समय

एविएशन कंपनी का कहना है कि 23 अगस्त को पहली उड़ान सेवा सुबह 9.30 बजे दिल्ली से रवाना होगी, जिसमें खासतौर से विशेष मेहमान सवार होंगे। इस मौके पर स्यंदन एविएशन के प्रबंध निदेशक अभिनव सहाय ने कहा कि, ‘भारत में सड़क मार्ग से धार्मिक यात्रा करने में अक्सर घंटों लग जाते हैं। अब खाटू श्याम और सालासर बालाजी की यात्रा 16 से 24 घंटे की बजाय श्रद्धालुओं को केवल 6 घंटे का समय लगेगा। Helicopter Service

Punjab News: शादी के 14 दिन पहले सहेली संग भागी लड़की, DSP बोले- लड़कियां बालिग
Punjab News: शादी के 14 दिन पहले सहेली संग भागी लड़की, DSP बोले- लड़कियां बालिग

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment