हरियाणा में स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी, गुरुग्राम-फरीदाबाद में खुलेंगे इंक्यूबेशन सेंटर

Published On: May 2, 2025
Follow Us
हरियाणा

हरियाणा सरकार ने प्रदेश के युवाओं के लिए एक बड़ी पहल की है। अब स्टार्टअप शुरू करने के इच्छुक युवाओं को रियायती दरों पर स्पेस मुहैया कराया जाएगा। इसके लिए प्रदेश में इंक्यूबेशन सेंटर्स स्थापित किए जाएंगे। पहले चरण में गुरुग्राम, मानेसर और फरीदाबाद में इसकी शुरुआत की जाएगी। 

ड्राफ्ट तैयार, जल्द CM के सामने पेश होगा:

हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं आधारभूत संरचना विकास निगम (HSIIDC) ने इन सेंटरों के लिए स्थान चिह्नित कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही इनक्यूबेशन सेंटर्स का ड्राफ्ट मुख्यमंत्री नायब सैनी के सामने रखा जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया जाएगा।

क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी:
इंक्यूबेशन सेंटर्स में युवाओं को वातानुकूलित ऑफिस स्पेस, कॉमन लैब, मीटिंग रूम, हाई-स्पीड वाईफाई, पर्सनल और कॉमन स्पेस जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। टेक्निकल स्पोर्ट भी सरकार की तरफ से उपलब्ध कराया जाएगा ताकि स्टार्टअप्स को शुरुआती दौर में किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े।

क्यों चुना गया गुरुग्राम, मानेसर और फरीदाबाद:
ये तीनों शहर हरियाणा के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र हैं और यहां बड़ी संख्या में मल्टीनेशनल कंपनियों के हेडक्वार्टर भी स्थित हैं। सरकार का मानना है कि यहां इंक्यूबेशन सेंटर खोलने से युवाओं को बिजनेस का बेहतर माहौल मिलेगा।

भविष्य की योजना:
अगर यह प्रोजेक्ट सफल होता है तो पानीपत, सोनीपत जैसे अन्य औद्योगिक शहरों में भी इंक्यूबेशन सेंटर्स की शुरुआत की जाएगी। मुख्यमंत्री ने बजट सत्र के दौरान इसकी घोषणा की थी, जिसका क्रियान्वयन अब तेज़ी से किया जा रहा है।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment