भारत में Bajaj Pulsar का नया मॉडल लॉन्च, दमदार इंजन के साथ मिलेंगे खास फीचर्स

Published On: December 18, 2025
Follow Us
Bajaj Pulsar's new model launched in India.

Bajaj Pulsar 220F Launch : भारतीय मार्किट में Bajaj ने Pulsar 220F को नए अंदाज में लॉन्च कर दिया है। यह नई बाइक अब एलईडी ब्लिंकर्स और नए ग्राफिक्स के साथ 4 आकर्षक कलर ऑप्शन में मिलेगी। 1.28 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत वाली यह परफॉर्मेंस बाइक देशभर के बजाज शोरूम में मिल रही है।

यह अपडेटेड मॉडल अपनी बोल्ड पहचान बनाए रखते के साथ ही ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और सिंगल-चैनल एबीएस जैसे मॉडर्न फीचर्स के साथ आती है। बाद बाकी इसमें 20.9 पीएस पावर देने वाला 220 सीसी का पावरफुल इंजन मिलता है।

मिलेगा दमदार इंजन

Bajaj Pulsar 220F Launch मार्किट में 125 सीसी से लेकर 400 सीसी तक के मॉडल में उपलब्ध है। नई 2026 पल्सर 220एफ मोटरसाइकल में नए ग्राफिक्स दिए गए हैं, जिससे इसकी बोल्ड और स्पोर्टी पहचान बरकरार रहती है। यह बाइक ब्लैक चेरी रेड, ब्लैक इंक ब्लू, ब्लैक कॉपर बेज और ग्रीन लाइट कॉपर जैसे 4 नए कलर ऑप्शन में मिलती है।

अपग्रेडेड बजाज पल्सर 220एफ में नए एलईडी ब्लिंकर्स भी लगाए गए हैं। वहीं, बाइक की मॉडर्न लुक को और बेहतर बनाने के लिए इसमें स्लीक एलईडी टर्न इंडिकेटर्स भी दिए गए हैं।

स्मार्ट फीचर्स

2026 Bajaj Pulsar 220F में कई बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाला डिजिटल कंसोल है, जो राइडर्स को Ride Connect ऐप की मदद से काफी सारी सुविधाएं देता है। टर्न-बाय-टर्न नैविगेशन की सुविधा भी इसमें है। बाद बाकी इसमें सेफ्टी के लिए आगे और पीछे डिस्क ब्रेक के साथ ही सिंगल-चैनल एबीएस भी है। 5-स्पोक अलॉय व्हील्स इस बाइक की खूबसूरती को और ज्यादा बढ़ा देते हैं।

शानदार परफॉर्मेंस

2026 Bajaj Pulsar 220F में पहले वाला ही 220 सीसी का ट्विन स्पार्क DTS-i फ्यूल-इंजेक्टेड ऑयल-कूल्ड सिंगल-सिलिंडर इंजन मिलता है, जो कि 8500 आरपीएम पर 20.9 पीएस की पावर जेनरेट करता है।

यह इंजन परफॉर्मेंस, माइलेज और मजबूती का एक बेहतरीन संतुलन प्रदान करता है, जो पल्सर 220एफ को लंबी यात्राओं के साथ ही सिटी राइड के लिए भी अच्छा विकल्प बनाता है।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment