Haryana : सहायक पुलिस आयुक्त यातायात पूर्व श्री संजय कुमार HPS ने औचक निरीक्षण के दौरान 02 जोनल अधिकारियों को ड्यूटी में लापरवाही करने पर किया निलंबित। यातायात पुलिस द्वारा निरंतर औचक निरीक्षण किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सहायक पुलिस आयुक्त यातायात पूर्व संजय कुमार HPS द्वारा विभिन्न स्थानों पर औचक निरीक्षण किया गया।
इस दौरान पाया गया कि जोनल अधिकारी घाटा पावर हाउस सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र ड्यूटी के दौरान अपने निर्धारित स्थान पर उपस्थित नहीं पाए गए, जिस कारण उन्हें अनुपस्थित (Absent) दर्ज करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
इसके अतिरिक्त सूरजकुंड मेले के संबंध में भारी वाहनों के लिए लगाए गए नाकों का निरीक्षण करने पर यह सामने आया कि जोनल अधिकारी फरीदाबाद बंधवाडी टोल पर सहायक उप निरीक्षक आज़ाद ड्यूटी स्थल पर उपस्थित न रहकर बूथ में बैठे हुए थे तथा जांच करने पर पाया कि सरकारी बॉडी वार्न कैमरा भी उनके पास नहीं था। ड्यूटी में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर सहायक उप निरीक्षक आज़ाद को भी सहायक पुलिस आयुक्त यातायात पूर्व श्री संजय कुमार HPS द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
यातायात नियमों एवं विभागीय आदेशों का पालन सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए अनिवार्य है। ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुशासनहीनता अथवा आदेशों की अवहेलना को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी इस प्रकार के औचक निरीक्षण एवं सख्त कार्रवाई जारी रहेंगी।









