बड़ी खबरहरियाणावायरलनौकरियांऑटोमोबाइलराजनीतिदेशभरराशिफलखेलअन्य

Haryana : हरियाणा की ये सड़क होगी फोरलेन, 20 महीने में पूरा होगा काम

On: September 18, 2025 9:22 AM
Follow Us:
This road in Haryana will be four-lane

Haryana News: हरियाणा के पंचकूला जिले से अच्छी खबर सामने आ रही है। दरअसल, लंबे समय से अधूरा पड़ा पिंजौर-नालागढ़ फोरलेन प्रोजेक्ट अब नए सिरे से शुरू होने जा रहा है। इसका काम जल्द ही शुरू होगा और इसके लिए टेंडर निकालने की प्रक्रिया चल रही है।

जानकारी के मुताबिक, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने बताया कि इस प्रोजेक्ट का नया टेंडर करीब 556 करोड़ रुपये में हो चुका है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही इस साल दिसंबर तक धरातल पर काम शुरू कर दिया जाएगा। वहीं इस प्रोजेक्ट को 18 से 20 माह में पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है।

Haryana News: हरियाणा सरकार ने लिया बड़ा फैसला, बदल जाएंगे ड्राइविंग के नियम

ये होंगे काम

खबरों की मानें, तो नए टेंडर में पक्की सड़क, पुल, अंडरपास, डिवाइडर, ड्रेनेज सिस्टम और बिटुमिन की जगह कंक्रीट की सर्विस रोड शामिल की गई है।

NHAI का कहना है कि इस बार प्रोजेक्ट की मॉनिटरिंग और निगरानी पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि समय पर और गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराया जा सकेंगे

Haryana News: हरियाणा के स्कूलों में बसंत पंचमी की छुट्टी, अवहेलना करने वालों पर होगी कार्रवाई

31 अक्टूबर तक टेंडर अलॉट कर दिया जाएगा

खबरों की मानें, तो NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अशोक दहिया ने बताया कि
पिंजौर-नालागढ़ फोरलेन प्रोजेक्ट की टेंडर प्रक्रिया 11 सितंबर को शुरू की गई है। 31 अक्टूबर तक टेंडर अलॉट कर दिया जाएगा। उसके बाद दिसंबर से वास्तविक निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि करीब 30 किलोमीटर लंबे इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में 20 से 22 माह का समय लग सकता है।

2021 में शुरू हुआ था काम

गौरतलब है कि यह प्रोजेक्ट वर्ष 2021 में शुरू हुआ था और सितंबर 2024 तक पूरा होना था। पहले इसे 469 करोड़ रुपये में पटेल इंफ्रा कंपनी को दिया गया था, जिसने शुरुआती स्तर पर 40 फीसदी दिया था। लेकिन जुलाई 2025 कंपनी ने अचानक काम बंद कर दिया। जिसके बाद प्रोजेक्ट अधूरा रह गया और सड़क की हालत बेहद खराब हो गई। अधूरी सड़क के कारण पिंजौर से नालागढ़ तक का सफर करने के लिए लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Haryana News: हरियाणा के युवाओं के लिए Good News, HSSC चेयरमैन ने किया बड़ा ऐलान

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment