बड़ी खबरहरियाणावायरलनौकरियांऑटोमोबाइलराजनीतिदेशभरराशिफलखेलअन्य

ये Expressway 22 जिलों को करेगा कनेक्ट, किसान होंगे मालामाल; 35 हजार करोड़ आएगी लागत

On: August 27, 2025 12:19 PM
Follow Us:
This Expressway will connect 22 districts, farmers will become rich

Shamli Gorakhpur Expressway : केंद्र सरकार द्वारा लोगों को बेहतर यातायात सुविधा देने के लिए लगातार एक्सप्रेसवे, हाईवे और सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। इसी बीच शामली गोरखपुर एक्सप्रेसवे को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस प्रोजेक्ट का ड्रोन सर्वे पूरा हो गया है और दीपावली तक इसकी DPR भी तैयार हो जाएगी। जानकारी के मुताबिक, सात चरणों में शामली गोरखपुर एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य किया जाएगा।

35 हजार करोड़ आएगा खर्च

इस एक्सप्रेसवे के निर्माण से पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वांचल तक सफर आसान हो जाएगा। शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे करीब 750 किलोमीटर लंबा बनाया जाएगा। जिसकी लागत करीब 35 हजार करोड़ रुपये आएगी। यह एक्सप्रेसवे यूपी की सड़कों का स्वरूप बदल देगा।

Aaj Ka Rashifal 23 April 2025 Aaj Ka Rashifal 28 April 2025, 29 अप्रैल 2025 का राशिफल, आज का पंचांग, राशिफल 29 अप्रैल 2025, दैनिक राशिफल, भगवान परशुराम जयंती 2025, आज का राशिफल हिंदी में, 29 April 2025 Horoscope Hindi, आज का शुभ मुहूर्त, आज का भाग्यफल, Aaj Ka Panchang
Aaj Ka Rashifal: आज इन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

22 जिलों-36 तहसीलों को करेगा कनेक्ट

शामली के थानाभवन क्षेत्र के गोगवान जलालपुर गांव से इस एक्सप्रेसवे की शुरुआत होगी। यह उत्तर प्रदेश के 22 जिलों और 36 तहसीलों से होकर गुजरने वाला है. यह गंगा एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और लखनऊ-गोरखपुर एक्सप्रेसवे को जोड़ेगा। पहले शामली से गोरखपुर तक एक्सप्रेसवे बनाने की प्लानिंग थी, लेकिन बाद में इसे पानीपत से जोड़ने का प्रस्ताव बना। अब यह एक्सप्रेसवे पानीपत-शामली-गोरखपुर कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जाएगा। Expressway

किसानों की होगी चांदी

शामली गोरखपुर एक्सप्रेसवे जिन 22 जिलों से गुजरने वाला है, उनमें मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, सीतापुर, बहराइच, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर और गोरखपुर का नाम शामिल है। इन जिलों के किसानों की चांदी होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगले साल की शुरुआत में अधिसूचना जारी होगी।

Haryana News: हरियाणा सरकार ने लिया बड़ा फैसला, बदल जाएंगे ड्राइविंग के नियम

शामली से ही सबसे पहले निर्माण कार्य शुरू होगा। एक्सप्रेसवे बनने से न सिर्फ औद्योगिक विकास और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि पश्चिमी यूपी से पूर्वांचल तक सफर सिर्फ 6 घंटे में पूरा हो जाएगा। Expressway

Haryana News: हरियाणा के स्कूलों में बसंत पंचमी की छुट्टी, अवहेलना करने वालों पर होगी कार्रवाई

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment