बड़ी खबरहरियाणावायरलनौकरियांऑटोमोबाइलराजनीतिदेशभरराशिफलखेलअन्य

Haryana : हरियाणा के इस जिले को जल्द मिलेगी ESI अस्पताल की सौगात, विज ने दी जानकारी

On: August 27, 2025 1:12 PM
Follow Us:
This district of Haryana will soon get the gift of ESI hospital

Haryana : हरियाणा के श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि बावल औद्योगिक क्षेत्र में ई.एस.आई. अस्पताल भवन का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद हैडओवर होने पश्चात तीन माह के भीतर अस्पताल का फर्नीचर, उपकरण तथा स्टाफ को नियुक्त कर जल्द जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। इसके अलावा, उन्होंने बताया कि रोहतक, हिसार, अंबाला, सोनीपत और करनाल में 100-100 बिस्तर के अस्पताल बनाए जाने हैं जिसके तहत भूमि हस्तांतरण का कार्य प्रगति पर है।

विज आज यहां हरियाणा विधानसभा में चल रही मॉनसून सत्र के दौरान बावल के विधायक डॉ कृष्ण कुमार द्वारा लगाए गए प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि जहां पर भी श्रमिकों की अधिक मांग है वहां पर 100 बिस्तर का एक अस्पताल जरूर बनाया जाए तथा इस संबंध में सरकार ने जमीन रियायत दरों पर देने की बात की है। Haryana

हरियाणा और दिल्ली के बीच नहीं लगेगा जाम, 4700 करोड़ की लागत से बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर
हरियाणा और दिल्ली के बीच नहीं लगेगा जाम, 4700 करोड़ की लागत से बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

उन्होंने कहा कि बावल का ई.एस.आई अस्पताल, नई दिल्ली द्वारा बनाया जाना है और इसका निर्माण कार्य सीपीडब्ल्यूडी द्वारा किया जा रहा है। इस अस्पताल का निर्माण कार्य 85 प्रतिशत तक पूर्ण हो चुका है और इस अस्पताल के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए केन्द्रीय श्रम मंत्री से पत्राचार किया गया है।

विज ने विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में ईएसआई द्वारा चलाए जा रही विभिन्न परियोजनाओं के बारे में भी उनके द्वारा लिखा गया है जिसके तहत बल्लभगढ में 100 बिस्तर का ई.एस.आई अस्पताल, पंचकूला में बनाई जा रही ई.एस.आई डिस्पेंसरी, सोनीपत का ई.एस.आई अस्पताल और डिस्पेंसरी का निर्माण कार्य के बारे में पत्राचार किया गया है। इसके अलावा, केन्द्रीय मंत्रालय/विभाग के साथ राज्य के श्रम विभाग के अधिकारी विभिन्न परियोजनाओं को पूरा करने के लिए लगातार बातचीत कर रहा है। Haryana

Haryana: हरियाणा के गुरुग्राम शहर की ये सड़क की गई बंद, पुलिस ने जारी की नई ट्रैफिक एडवाइजरी
Haryana: हरियाणा के गुरुग्राम शहर की ये सड़क की गई बंद, पुलिस ने जारी की नई ट्रैफिक एडवाइजरी

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment