बड़ी खबरहरियाणावायरलनौकरियांऑटोमोबाइलराजनीतिदेशभरराशिफलखेलअन्य

Haryana : हरियाणा के लोगों की हुई मौज, इस शहर की ये 8 सड़कें बनेंगी मॉडल, जानें क्या होगा खास

On: November 23, 2025 5:08 AM
Follow Us:
These 8 roads of this city in Haryana will become model roads.

Haryana: हरियाणा की साइबर सिटी गुरुग्राम के सोहना इलाके के लोगों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, सोहना नगर परिषद शहर की आठ सड़कों का आधुनिकीकरण किया जाएगा और इसके बाद उन्हें मॉडल सड़कों के रूप में विकसित करेगी। इसके लिए एक खाका भी तैयार कर लिया गया है। इन मॉडल सड़कों पर करीब 15 करोड़ की रुपए लागत आएगी। परिषद ने योजना को फाइनल रूप देने के लिए एक सलाहकार नियुक्त किया है। DPR तैयार होने के बाद योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।

अधिकारियों ने दावा किया है कि ये प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद शहर की सड़कें चमचमा उठेंगी। इन आठ मॉडल सड़कों पर नालियां, जल निकासी व्यवस्था और फुटपाथ जैसी सुविधाएं भी होंगी। इसके अलावा, सभी मॉडल सड़कों पर लाइटिंग की व्यवस्था भी की जाएगी। इन मॉडल सड़कों की लंबाई करीब 5 किलोमीटर निर्धारित की गई है। Haryana

Haryana News: हरियाणा सरकार ने लिया बड़ा फैसला, बदल जाएंगे ड्राइविंग के नियम

इन सड़कों का होगा निर्माण

खबरों की मानें , तो नगर परिषद जिन आठ सड़कों को मॉडल सड़कों के रूप में विकसित करेगी। उन सड़कों में चुंगी नंबर 1 से नंगली मोड़, नंगली मोड़ से बांध रोड, नंगली मोड़ से फव्वारा चौक, फव्वारा चौक से शिव कुंड, फव्वारा चौक से लेबर चौक, लेबर चौक से अग्रसेन पार्क और लेबर चौक से सिटी पुलिस स्टेशन शामिल हैं। इसके अलावा, बलूदा गांव तक लगभग 5 किलोमीटर लंबी बलूदा रोड को भी मॉडल सड़क के रूप में विकसित किया जाएगा।

साइकिल ट्रैक का भी निर्माण होगा

खबरों की मानें, तो नगर परिषद टोल नंबर 1 से बांध रोड तक साइकिल ट्रैक का निर्माण कराएगी। सभी मॉडल सड़कों को लाइटिंग की जाएगी। इन सड़कों पर बड़ी लाइटें लगाई जाएंगी। मॉडल सड़कों पर फुटपाथ और जल निकासी की भी पूरी व्यवस्था की जाएगी। Haryana

Haryana News: हरियाणा के स्कूलों में बसंत पंचमी की छुट्टी, अवहेलना करने वालों पर होगी कार्रवाई

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment