Haryana : हरियाणा में इन 5 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, जानें वजह

Published On: December 31, 2025
Follow Us
These 5 officers in Haryana have been issued show-cause notices. (1)

Haryana : हरियाणा सरकार ने CM विंडो की समीक्षा बैठक के दौरान 5 नोडल अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन नोटिस में अलग-अलग विभागों से जुड़े लापरवाही के मामलों पर जवाब मांगा गया है।

मौलिक शिक्षा विभाग पंचकूला के नोडल अधिकारी के बैठक में अनुपस्थिति रहने, स्कूल शिक्षा विभाग के नोडल अधिकारी की ओर से एक्शन टेकन रिपोर्ट समय पर CMO में न भेजने व हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड नरवाना के सचिव की ओर से मेरी फसल, मेरा ब्योरा पोर्टल पर डाटा सत्यापन के विना जारी करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

कैथल जिला समाज कल्याण अधिकारी की ओर से गलत खाते में वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना का भुगतान करने, अतिरिक्त उपायुक्त,करनाल (क्रीड अधिकारी) की ओर से प्रार्थी की आय, बैंक खाता और दिव्यांगता के आंकड़े सत्यापित किए बिना गलत रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करने पर नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment