बड़ी खबरहरियाणावायरलनौकरियांऑटोमोबाइलराजनीतिदेशभरराशिफलखेलअन्य

Haryana : हरियाणा में इन जिलों को सड़क परियोजना की मिली मंजूरी, टेंडर प्रक्रिया शुरू

On: December 28, 2025 1:19 PM
Follow Us:
The Panipat-Jind road project has been approved.

Haryana : हरियाणा के विकास एवं पंचायत तथा खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार के निरंतर प्रयासों का परिणाम है कि जिला पानीपत और आसपास के क्षेत्रों में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इसी कड़ी में पानीपत से जींद तक सड़क निर्माण परियोजना को नई मंजूरी मिली है। कल 27 दिसंबर को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई HPPC बैठक में इस परियोजना के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि पानीपत से जींद तक सड़क के नवीनीकरण का कार्य दो चरणों में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पानीपत से दरियापुर मोड़ तक फोरलेन सड़क के निर्माण पर 53 करोड़ 91 लाख रुपये की राशि की खर्च की जाएगी। इस फोरलेन सड़क की पानीपत से दरियापुर मोड़ तक लगभग 25 किलोमीटर की दूरी होगी।

Haryana News: हरियाणा सरकार ने लिया बड़ा फैसला, बदल जाएंगे ड्राइविंग के नियम

इसके साथ ही दरियापुर मोड़ से जींद तक सड़क के चौड़ीकरण कार्य पर 59 करोड़ 48 लाख रुपये खर्च किए जायेंगे। इस सड़क की दूरी लगभग 50 किलोमीटर की होगी l

उन्होंने बताया कि सड़क के साथ-साथ आवश्यकतानुसार पानी की निकासी के लिए ड्रेनों का भी निर्माण किया जाएगा, जिससे वर्षा जल भराव की समस्या नहीं रहेगी। इसके लिए अतिरिक्त राशि खर्च की जायेगी l

Haryana News: हरियाणा के स्कूलों में बसंत पंचमी की छुट्टी, अवहेलना करने वालों पर होगी कार्रवाई

उन्होंने बताया कि इस महत्वपूर्ण परियोजना के पूर्ण होने से पूरा पानीपत जिले की इसराना,जींद जिले की सफिदो तथा करनाल ज़िले की अंसध विधानसभा क्षेत्र के लोगों को लाभ होगा तथा आवागमन सुगम होगा और व्यापारिक एवं आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। Haryana

पंवार ने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य के विकास कार्यों को नई दिशा और गति मिली है। सरकार का विशेष ध्यान सड़कों, पुलों, संपर्क मार्गों और शहरी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर है। साथ ही शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं, जिनसे आमजन को सीधे लाभ मिल रहा है।

Haryana News: हरियाणा के युवाओं के लिए Good News, HSSC चेयरमैन ने किया बड़ा ऐलान

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस सड़क परियोजना के पूरा होने से कईं जिले के लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी और विकास का नया अध्याय शुरू होगा। Haryana

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment