बड़ी खबरहरियाणावायरलनौकरियांऑटोमोबाइलराजनीतिदेशभरराशिफलखेलअन्य

Haryana : हरियाणा के किसानों को सरकार दे रही 3 लाख का लोन, जानें कैसे मिलेगा लाभ

On: November 17, 2025 12:08 PM
Follow Us:
The government is giving a loan of Rs 3 lakh to the farmers of Haryana.

Haryana : हरियाणा के किसानों के लिए एक खुशी की खबर सामने आई है। प्रदेश सरकार किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और पशुपालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना चला रही है। इस योजना के तहत किसानों को कम ब्याज दर पर पशुपालन गतिविधियों के लिए ऋण उपलब्ध कराया जाता है, ताकि वे पशुओं की खरीद, चारे की व्यवस्था और पशु उपचार जैसी जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकें। इस योजना के लाभ से किसानों को बड़ा फायदा होगा।

ऐसे उठाएं लाभ

बता दें कि इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र किसान अपने नजदीकी बैंक शाखा या कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म भरकर जमा करना होगा। KYC प्रक्रिया के तहत जरूरी दस्तावेजों की जांच की जाएगी। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद किसान को 15 दिन के भीतर क्रेडिट कार्ड जारी कर दिया जाता है।

Haryana News: हरियाणा सरकार ने लिया बड़ा फैसला, बदल जाएंगे ड्राइविंग के नियम

जानें कितना मिलेगा लोन?

पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत किसानों को ₹1.60 लाख से ₹3 लाख तक का लोन मिलता है। विभिन्न पशुओं के लिए निर्धारित लोन राशि इस प्रकार है :- Haryana

  • भैंस – 60,249 रुपये
  • गाय – 40,783 रुपये
  • भेड़/बकरी – 4,063 रुपये
  • सूअर – 16,327 रुपये

इस धनराशि का उपयोग किसान नए पशुओं की खरीद, चारे की व्यवस्था, पशु चिकित्सा/टीकाकरण, पशुशाला सुधार और अन्य पशुपालन संबंधित गतिविधियां में कर सकते हैं।

Haryana News: हरियाणा के स्कूलों में बसंत पंचमी की छुट्टी, अवहेलना करने वालों पर होगी कार्रवाई

जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • वोटर आईडी
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • राशन कार्ड
  • पशु का हेल्थ सर्टिफिकेट

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment