बड़ी खबरहरियाणावायरलनौकरियांऑटोमोबाइलराजनीतिदेशभरराशिफलखेलअन्य

Haryana : हरियाणा के किसानों की हुई मौज, गेहूं के लिए विशेष सब्सिडी योजना शुरू

On: November 19, 2025 8:35 AM
Follow Us:
Special subsidy scheme launched for farmers of Haryana

Haryana : हरियाणा के किसानों के लिए एक खुशी की खबर सामने आई है। प्रदेश सरकार ने रबी सीजन में किसानों के हित में एक बड़ा फैसला किया है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन के तहत प्रदेश में जौ और गेहूं की फसलों के लिए बीज वितरण से लेकर प्रदर्शन प्लांट और पौध व मृदा संरक्षण प्रबंधन तक पर अनुदान दिया जाएगा।

जौं की खेती को मिलेगा बढ़ावा

सरकार की ये खास पहल किसानों की उत्पादकता बढ़ाने, बेहतर किस्मों को बढ़ावा देने और मिट्टी की उर्वरता कायम रखने में मदद करेगी। जौं की खेती को बढ़ावा देने के लिए पंचकूला, रोहतक, भिवानी, सिरसा, हिसार, झज्जर और चरखी दादरी जिलों को चुना गया है। इन जिलों में किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज, फसल प्रदर्शन इकाइयों और मृदा प्रबंधन तकनीकों पर सरकारी सहायता दी जाएगी। इच्छुक किसान कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Gold Silver Price: आसमान से गिरा सोने का भाव, चेक करें आज का प्राइस

गेहूं के लिए इन जिलों को मिलेगा अनुदान

मिली जानकारी के अनुसार इसी तरह गेहूं के लिए अम्बाला, भिवानी, हिसार, झज्जर, मेवात, पलवल, चरखी दादरी और रोहतक जिलों में अनुदान मंजूर किया गया है। इस स्कीम का उद्देश्य अधिक उत्पादन और वैज्ञानिक तरीके से खेती को बढ़ाना है। किसान बिजाई की समय-सारणी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। सरकार का मानना है कि उन्नत बीज, आधुनिक कृषि तकनीक और मृदा संरक्षण उपायों से फसल की पैदावार बढ़ेगी और किसानों के लाभ में भी इजाफा होगा। Haryana 

जानें कैसे करें आवेदन

बता दें कि इन दोनों फसलों के लिए किसान विभाग की वेबसाइट पर कुछ सरल चरणों में आवेदन पूरा कर सकते हैं। साथ ही, हर जिले के कृषि विकास अधिकारी, ब्लॉक कृषि अधिकारी, उप-मंडल कृषि अधिकारी और उप कृषि निदेशक के कार्यालयों में जानकारी और सहायता उपलब्ध रहेगी। Haryana 

हरियाणा और दिल्ली के बीच नहीं लगेगा जाम, 4700 करोड़ की लागत से बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर
हरियाणा और दिल्ली के बीच नहीं लगेगा जाम, 4700 करोड़ की लागत से बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment