बड़ी खबरहरियाणावायरलनौकरियांऑटोमोबाइलराजनीतिदेशभरराशिफलखेलअन्य

School Closed: हरियाणा के इन जिलों में स्कूल बंद, बड़ी वजह आई सामने

On: September 2, 2025 4:15 AM
Follow Us:
Schools closed in these districts of Haryana

School Closed: हरियाणा में हो रही लगातार बारिश के कारण हालात बेहद खराब हैं। कई इलाकों में सड़कों पर भीषण जाम और जलभराव की स्थिति है। गुरुग्राम में लगातार हो रही बारिश के कारण कई क्षेत्रों में भयंकर जाम की स्थिति बन गई है। इस बीच कई जिलों में सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 2 सितंबर को छुट्टी घोषित कर दी गई है। जानें आज प्रदेश में कहां-कहां स्कूल बंद रहेंगे।

हरियाणा और दिल्ली के बीच नहीं लगेगा जाम, 4700 करोड़ की लागत से बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर
हरियाणा और दिल्ली के बीच नहीं लगेगा जाम, 4700 करोड़ की लागत से बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

आपको बता दें कि पंचकूला की उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने जानकारी दी कि पंचकूला जिले के मोरनी बरवाला पिंजौर और रायपुररानी ब्लॉक के सभी स्कूल 2 सितंबर 2025 को बंद रहेंगे। विशेष रूप से मोरनी ब्लॉक के सभी स्कूल बंद रहेंगे साथ ही बरवाला पिंजौर और रायपुररानी के कुछ चिन्हित स्कूल भी बंद रहेंगे।

Haryana: हरियाणा के गुरुग्राम शहर की ये सड़क की गई बंद, पुलिस ने जारी की नई ट्रैफिक एडवाइजरी
Haryana: हरियाणा के गुरुग्राम शहर की ये सड़क की गई बंद, पुलिस ने जारी की नई ट्रैफिक एडवाइजरी

बारिश के चलते यह फैसला लिया गया है। गुरुग्राम, पंचकूला के अलावा भिवानी, हिसार, सिरसा और कुरुक्षेत्र जिलों में भी सरकारी और निजी स्कूलों में 2 सितंबर को अवकाश घोषित किया गया है। भारी बारिश की चेतावनी के चलते इन जिलों में स्थानीय प्रशासन ने यह फैसला लिया है। School Closed

Haryana: हरियाणा में गुरुग्राम पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 1 लाख रुपये के ईनामी बदमाश को मुठभेड़ कर पकड़ा
Haryana: हरियाणा में गुरुग्राम पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 1 लाख रुपये के ईनामी बदमाश को मुठभेड़ कर पकड़ा

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment