बड़ी खबरहरियाणावायरलनौकरियांऑटोमोबाइलराजनीतिदेशभरराशिफलखेलअन्य

हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान, अब 10वीं-12वीं टॉपर्स की माताओं को भी मिलेंगे हर माह 2100 रुपये

On: January 2, 2026 5:40 AM
Follow Us:
हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान, अब 10वीं-12वीं टॉपर्स की माताओं को भी मिलेंगे हर माह 2100 रुपये

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 10वीं और 12वीं कक्षाओं के टॉपर्स छात्र छात्राओं की माताओं के लिए भी बड़ा ऐलान कर दिया है। हरियाणा कैबिनेट की बैठक में इन महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना में शामिल करने पर मुहर लग गई है। हरियाणा कैबिनेट की बैठक में इस संशोधन पर मुहर लग गई है।

की अध्यक्षता में आज यहां हुई हरियाणा कैबिनेट की बैठक में महिलाओं के वित्तीय सशक्तिकरण को मजबूत करने और दीर्घकालिक बचत को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना (DDLLY), 2025  का विस्तार करते हुए महत्वपूर्ण संशोधनों को मंजूरी दी गई।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का विजन रखा है, इसके लिए उन्होंने ह्यूमन कैपिटल (Human Capital) पर अभी से कार्य करने की दिशा में प्रतिबद्धता जताई है।   इस विजन को लागू करते हुए आज की बैठक में ह्यूमन कैपिटल को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा निर्णय लिया है। 

Haryana News: हरियाणा सरकार ने लिया बड़ा फैसला, बदल जाएंगे ड्राइविंग के नियम

180000 से कम आय वालों को मिलेगा फायदा 

राज्य सरकार द्वारा बहनों -बेटियों के लिए शुरू की गई दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का विस्तार किया गया है। अब इस योजना को सामाजिक विकास के साथ जोड़ा जाएगा और इसके लिए दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना में कुछ नई श्रेणियों को जोड़ा गया है।  इसके तहत, वर्तमान में जिन परिवारों की वार्षिक आय 1 लाख रुपये से कम है, उन परिवारों की महिलाओं को 2100 रुपए का लाभ दिया जा रहा है। अब यह लाभ 1 लाख 80 हजार रुपए वार्षिक आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा, बशर्ते कि उन माताओं ने विकसित भारत की दिशा में कदम बढ़ाते हुए बच्चों की शिक्षा और विकास पर ध्यान दिया है।

10वीं और 12वीं के टॉपर्स की माताओं को मिलेंगे पैसे

संशोधन के तहत जिन परिवारों की सालाना आय 1 लाख 80 हजार रुपए से कम है, ऐसे परिवारों के बच्चे जो सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे है, वे 10वीं और 12वीं कक्षा में 80 प्रतिशत से ज्यादा नंबर लेकर आते है, ऐसी माताओं को भी अब दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ दिया जाएगा।   इसके अलावा, बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर ध्यान देने के उद्देश्य से भी भारत सरकार के निपुण मिशन के तहत ग्रेड लेवल प्रोफिशिएंसी प्राप्त करते हैं, ऐसी माताओं को भी इस योजना का लाभ मिलेगा।  

Haryana News: हरियाणा के स्कूलों में बसंत पंचमी की छुट्टी, अवहेलना करने वालों पर होगी कार्रवाई

एनिमिया ग्रस्त बच्चों की माताओं को 2100 रुपये मिलेंगे

साथ ही, बच्चों में कुपोषण या एनीमिया को रोकने के लिए भी पहल की गई है। इसके तहत, पोषण ट्रैकर में कोई बच्चा जो कुपोषित या एनीमिया ग्रस्त था, वह पोषित और स्वस्थ होकर ग्रीन जोन में आ जाता है, तो ऐसी माताओं को भी 2100 रुपए का लाभ प्रदान किया जाएगा। हालांकि, उपरोक्त सभी श्रेणियों के तहत यह लाभ केवल 3 बच्चों तक ही मिलेगा। साथ ही, इन श्रेणियों के तहत पात्र महिलाओं को लाभ तीन साल तक दिया जाएगा। 

इसके साथ ही, महिलाओं व उनके परिवार को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए भी एक नई पहल शुरू की गई है। वर्तमान में जो 2100 रुपए की राशि बहन – बेटियों के खातों में जा रही है, अब इस राशि में से 1100 रुपए सीधे महिलाओं को मिलेंगे और 1000 रुपए सरकार रेकरिंग डिपॉजिट/फिक्स्ड डिपॉजिट करवाएगी। इस डिपॉजिट का पैसा ब्याज सहित लाभार्थी को मिलेगा। इसका एक SMS भी प्रत्येक महिला को हर माह जाएगा। लाभार्थी की असामयिक मृत्यु पर उसके नॉमिनी को यह राशि तुरंत प्रदान की जाएगी, यह भी पर प्रावधान किया गया है। 

इसके अलावा, योजना को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए लाभार्थियों की सूची ग्राम सभाओं में जारी की जाएगी। यदि कोई आपत्ति दर्ज करवाई जाती है तो संबंधित का नाम काट दिया जाएगा।   दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत अब तक 10 लाख 255 महिलाओं ने आवेदन किया है। इसमें से 8 लाख महिलाएं को सहायता राशि प्रदान की जा रही हैं। अभी तक सरकार ने दो किस्तों में लगभग 250 करोड़ रुपये की सहायता दी जा चुकी है।

Haryana News: हरियाणा के युवाओं के लिए Good News, HSSC चेयरमैन ने किया बड़ा ऐलान

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment