बड़ी खबरहरियाणावायरलनौकरियांऑटोमोबाइलराजनीतिदेशभरराशिफलखेलअन्य

हरियाणा में जेई और ठेकेदार गिरफ्तार, एसीबी ने टीम ने भ्रष्टाचार केस में पकड़ा

On: December 29, 2025 8:58 PM
Follow Us:
Junior engineer and contractor arrested in Haryana

राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार ने ‘पीछा करो’ अभियान के तहत भ्रष्टाचार के एक मामले में जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिकी विभाग के तत्कालीन कनिष्ठ अभियंता सतपाल तथा ठेकेदार कृष्ण कुमार को गिरफ्तार किया है।

जांच में सामने आया कि वर्ष 2017–18 के दौरान गांव मोड़ी, जिला सिरसा में पेयजल परियोजना से जुड़े कार्यों के निष्पादन में अनियमितताएं की गईं। कार्य की गुणवत्ता निर्धारित मानकों से कम पाई गई, जिससे विभाग को ₹1,14,139/- का वित्तीय नुकसान हुआ। इसके बावजूद आरोपियों ने आपसी मिलीभगत से कार्य पूर्ण हुए बिना ही ठेकेदार को बिलों का भुगतान कर दिया।

Gold Silver Price: आसमान से गिरा सोने का भाव, चेक करें आज का प्राइस

इस संबंध में आरोपियों के विरुद्ध अभियोग संख्या 21 दिनांक 21.11.2024 अंतर्गत धारा 120-बी, 406, 409, 418, 468, 471 भा.दं.सं. तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

मामले में आगे की जांच जारी है।

हरियाणा और दिल्ली के बीच नहीं लगेगा जाम, 4700 करोड़ की लागत से बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर
हरियाणा और दिल्ली के बीच नहीं लगेगा जाम, 4700 करोड़ की लागत से बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment