Haryana : हरियाणा को जल्द मिलेगा नया DGP, दौड़ में इन अधिकारियों के नाम शामिल

Published On: December 18, 2025
Follow Us
Haryana will soon get a new DGP.

Haryana : हरियाणा में जल्द ही एक नए DGP की नियुक्ति हो सकती है, सरकार ने इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस पड़ के लिए प्रदेश सरकार ने 5 IPS अधिकारियों के नामों का पैनल केंद्रीय लोक सेवा आयोग (UPSC) को भेज दिया है। प्रदेश के निवर्तमान पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर का नाम भी इस पैनल में शामिल है, लेकिन कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह का नाम इसलिए पैनल में शामिल नहीं किया गया है, क्योंकि उनकी रिटायरमेंट 31 दिसंबर को रही है और उन्हें सरकार ने सेवा विस्तार नहीं दिया है।

लिस्ट में इनके नाम शामिल

आपको बता दें कि DGP पद के लिए तीन प्रमुख आइपीएस अधिकारियों अजय सिंघल, आलोक कुमार मित्तल और अरशिंद्र सिंह चावला में कांटे की टक्कर है। प्रदेश सरकार द्वारा केंद्रीय लोक सेवा आयोग को भेजे गए आइपीएस अधिकारियों के पैनल में शत्रुजीत कपूर के अलावा एसके जैन, आलोक मित्तल, अजय सिंघल और अरशिंद्र चावला के नाम शामिल हैं। यूपीएससी पैनल में से तीन अफसरों के नाम चयनित कर वापस हरियाणा सरकार को भेजेगी।

नए भेजने के लिए सभी ने भरी थी हामी

केंद्र सरकार की गाइड लाइन के मुताबिक लेवल 16 में आने वाले डीजीपी रैंक के सभी सदस्यों का नाम पैनल में भेजना जरूरी होता है। सभी डीजीपी रैंक वालों से पूछा गया था कि क्या उनका नाम पैनल में भेजा जाए तो सभी ने हामी भरी थी।

यदि डीजीपी रैंक का कोई अफसर नहीं है तो फिर एडीजीपी रैंक के अफसरों का नाम पैनल में भेजने का प्रविधान है। यूपीएसएस द्वारा नये डीजीपी के लिए तीन आइपीएस अधिकारियों का पैनल हरियाणा सरकार को वापस भेजने की सारी प्रक्रिया 31 दिसंबर से पहले पूरी कर ली जाएगी और एक जनवरी को यानी नये साल में हरियाणा को नया पुलिस महानिदेशक मिल जाएगा।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment