बड़ी खबरहरियाणावायरलनौकरियांऑटोमोबाइलराजनीतिदेशभरराशिफलखेलअन्य

Haryana Rain Alert: हरियाणा के इन 9 जिलों में नये पश्चिमी विक्षोभ से होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

On: January 1, 2026 8:57 AM
Follow Us:
Haryana Rain Alert: हरियाणा में नये पश्चिमी विक्षोभ से होगी बारिश, 9 जिलों में अलर्ट

Haryana Rain Alert: हरियाणा में नये साल पर बारिश होने के आसार है। नये पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम मेंं बदलाव देखा जा रहा है। राजस्थान के कुछ इलाकों में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है वहीं पंजाब और चंडीगढ़ में भी मौसम बदल गया है।

पहाड़ों में हो रही बर्फबारी और सक्रिय हुए ‘वेस्टर्न डिस्टरबेंस’ (पश्चिमी विक्षोभ) ने मैदानी इलाकों की रंगत बदल दी है। हरियाणा के ज्यादातर जिलों में आज मौसम में बदलाव देखा जा रहा है।

Haryana News: हरियाणा सरकार ने लिया बड़ा फैसला, बदल जाएंगे ड्राइविंग के नियम

बुधवार देर रात नए साल के मौके पर हिसार सहित आसपास के जिलों में कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई जिससे मौसम बदला हुआ है। बारिश से गेहूं और सरसों को फायदा होगा। वहीं पाला जमने की समस्या से किसानों को छुटकारा मिलेगा। वहीं आज से प्रदेश के सभी स्कूलों में आज से शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया है।

मौसम विभाग (IMD) और चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) की रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हरियाणा के जिन 9 जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की सबसे ज्यादा संभावना जताई गई है।

Haryana News: हरियाणा के स्कूलों में बसंत पंचमी की छुट्टी, अवहेलना करने वालों पर होगी कार्रवाई

इन इलाकों में हो सकती है बारिश

कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, अंबाला, करनाल, पानीपत, सोनीपत, यमुनानगर और पंचकूला जिले में बारिश की संभावना हैं। इसके अलावा बाकी प्रदेश में बादल छा सकते हैं। वहीं राजस्थान से सटे इलाकों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और अन्य जगहों पर कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है।

Haryana News: हरियाणा के युवाओं के लिए Good News, HSSC चेयरमैन ने किया बड़ा ऐलान

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment