बड़ी खबरहरियाणावायरलनौकरियांऑटोमोबाइलराजनीतिदेशभरराशिफलखेलअन्य

Haryana: प्रॉपर्टी टैक्स नया भरने वाली Property सील, 33 पर कार्रवाई की तैयारी में निगम

On: January 2, 2026 5:13 PM
Follow Us:
Haryana: प्रॉपर्टी टैक्स नया भरने वाली Property सील, 33 पर कार्रवाई की तैयारी में निगम

Haryana: हरियाणा के गुरुग्राम से बड़ी खबर है। नगर निगम गुरुग्राम क्षेत्र में प्रॉपर्टी टैक्स के डिफॉल्टर मालिकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई शुक्रवार को भी जारी रही।

जानकारी के मुताबिक, इसके तहत जोन-1 क्षेत्र की निगम टीम ने सरस्वती इनकलेव में दो प्रॉपर्टीज को सील किया है। इन प्रॉपर्टीज पर क्रमश: 20,88,230 रुपये और 22,25,414 रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है।

मिली जानकारी के अनुसार, नगर निगम अधिकारियों ने बताया की टैक्स बकाया होने के बावजूद संबंधित प्रॉपर्टी मालिकों द्वारा निर्धारित समयावधि में भुगतान नहीं किया गया, जिसके चलते नियमानुसार सीलिंग की कार्रवाई अमल में लाई गई। निगम की यह कार्रवाई राजस्व वसूली को मजबूत करने और टैक्स अनुपालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की जा रही है। Haryana News

Gold Silver Price: आसमान से गिरा सोने का भाव, चेक करें आज का प्राइस

15 दिनों में 28 प्रॉपर्टीज सील

जानकारी के मुताबिक, जोन-1 क्षेत्र में बीते 15 दिनों के भीतर कुल 28 डिफॉल्टर प्रॉपर्टीज को सील किया जा चुका है। इसके अलावा 33 अन्य प्रॉपर्टीज को चिन्हित कर लिया गया है, जिन पर शीघ्र ही सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी। निगम द्वारा लगातार नोटिस जारी कर प्रॉपर्टी मालिकों को बकाया टैक्स जमा कराने के लिए चेतावनी दी जा रही है। Haryana News

आपत्तियां दर्ज

हरियाणा और दिल्ली के बीच नहीं लगेगा जाम, 4700 करोड़ की लागत से बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर
हरियाणा और दिल्ली के बीच नहीं लगेगा जाम, 4700 करोड़ की लागत से बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

मिली जानकारी के अनुसार, निगम अधिकारियों ने बताया कि नोटिस जारी होने के बाद 11 प्रॉपर्टी मालिकों ने अपने प्रॉपर्टी टैक्स डाटा में सुधार के लिए आपत्तियां दर्ज कराई हैं, जिनकी जांच की जा रही है। वहीं, सीलिंग कार्रवाई को देखते हुए 2 प्रॉपर्टी मालिकों ने अपना बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा भी करा दिया है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि प्रॉपर्टी टैक्स नगर निगम की आय का प्रमुख स्रोत है, जिससे शहर में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों को गति मिलती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि टैक्स बकायेदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और सभी प्रॉपर्टी मालिक समय पर अपना टैक्स जमा कर निगम के साथ सहयोग करें।

Haryana: हरियाणा के गुरुग्राम शहर की ये सड़क की गई बंद, पुलिस ने जारी की नई ट्रैफिक एडवाइजरी
Haryana: हरियाणा के गुरुग्राम शहर की ये सड़क की गई बंद, पुलिस ने जारी की नई ट्रैफिक एडवाइजरी

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment