बड़ी खबरहरियाणावायरलनौकरियांऑटोमोबाइलराजनीतिदेशभरराशिफलखेलअन्य

Haryana News: करनाल वालों को मिलने जा रहे दो एलिवेटेड फ्लाईओवर, इस दिन तक पूरा हो जाएगा काम

On: May 4, 2025 3:30 AM
Follow Us:
Haryana News: करनाल वालों को मिलने जा रहे दो एलिवेटेड फ्लाईओवर

Haryana News: करनाल की मेयर रेणु बाला गुप्ता और भाजपा के पूर्व जिला कार्यकारी अध्यक्ष बृज गुप्ता ने शनिवार को शहर में बन रहे दो एलिवेटेड फ्लाईओवर की प्रगति की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि इस परियोजना को निर्धारित समयसीमा दिसंबर 2026 तक हर हाल में पूरा किया जाए।

मेयर ने बताया कि काम की रफ्तार संतोषजनक है। यह परियोजना शहर में यातायात जाम कम करने और आवाजाही को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

कौन-कौन से फ्लाईओवर बन रहे हैं?
मेयर गुप्ता ने जानकारी दी कि यह निर्माण कार्य कृष्णा कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा किया जा रहा है, जिसकी अनुमानित लागत 122 करोड़ रुपये है।

हरियाणा और दिल्ली के बीच नहीं लगेगा जाम, 4700 करोड़ की लागत से बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर
हरियाणा और दिल्ली के बीच नहीं लगेगा जाम, 4700 करोड़ की लागत से बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर
  • पहला फ्लाईओवर राणा एकेडमी से गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स (रेलवे रोड) तक बनेगा, जिसकी लंबाई 2.83 किलोमीटर और चौड़ाई 9 मीटर होगी। यह फ्लाईओवर 60 पिलर्स पर टिका होगा और बाजार क्षेत्र में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगा। इसके नीचे दुकानदारों और बाजार आने वालों के लिए पार्किंग सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

  • दूसरा फ्लाईओवर महर्षि वाल्मीकि चौक से अंबेडकर चौक तक बनेगा, जिसकी लंबाई 937 मीटर और चौड़ाई भी 9 मीटर होगी। इसे 25 पिलर्स का सहारा मिलेगा।

दोनों फ्लाईओवर दो लेन के बनाए जा रहे हैं और इनमें मध्य विभाजक (डिवाइडर) या फुटपाथ नहीं होंगे।

Haryana: हरियाणा के गुरुग्राम शहर की ये सड़क की गई बंद, पुलिस ने जारी की नई ट्रैफिक एडवाइजरी
Haryana: हरियाणा के गुरुग्राम शहर की ये सड़क की गई बंद, पुलिस ने जारी की नई ट्रैफिक एडवाइजरी

कितना काम पूरा हुआ?
मेयर ने बताया कि अब तक 30 पिलर्स का स्ट्रक्चरल वर्क पूरा हो चुका है और 22 पिलर्स पूरी तरह तैयार हो चुके हैं। इसके अलावा चार पियर कैप्सभी इंस्टॉल किए जा चुके हैं, जिससे परियोजना की रफ्तार बनी हुई है।

मेयर गुप्ता ने अधिकारियों को गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करते हुए समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।



Haryana: हरियाणा में गुरुग्राम पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 1 लाख रुपये के ईनामी बदमाश को मुठभेड़ कर पकड़ा
Haryana: हरियाणा में गुरुग्राम पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 1 लाख रुपये के ईनामी बदमाश को मुठभेड़ कर पकड़ा

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment