बड़ी खबरहरियाणावायरलनौकरियांऑटोमोबाइलराजनीतिदेशभरराशिफलखेलअन्य

Haryana : हरियाणा सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना में किया बड़ा बदलाव, अब महिलाओं को हर महीने नहीं मिलेगी राशि

On: November 17, 2025 7:55 AM
Follow Us:
Haryana government made a big change in Lado Laxmi Yojana.

Haryana Lado Lakshmi Yojana : हरियाणा की महिलाओं के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है। प्रदेश सरकार ने ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ में एक बड़ा बदलाव किया है। लाडो लक्ष्मी योजना के अंतर्गत गरीब महिलाओं को 2100-2100 रुपये मासिक देने का प्राविधान है। लेकिन अब हरियाणा सरकार ने योजना बनाई है कि महिलाओं को 2100-2100 रुपये मासिक देने की बजाय साल में दो बार इस राशि को उनके खातों में डाला जाएगा।

छह माह में एक बार आएगी राशि

अब लाभार्थियों को हर महीने की बजाय इकट्ठे पैसे मिलेंगे। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की है। इस योजना का उद्देय राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सहायता प्रदान करना है। प्रत्येक छह माह में 12600-12600 रुपये महिलाओं के खातों में जाएंगे तो उन्हें यह राशि बहुत अधिक लगेगी और उनके रोजगार के लिए अथवा निजी कार्यों के लिए काम आ सकेगी। एक साल में यह राशि 25 हजार 200 रुपये बनती है।

Gold Silver Price: आसमान से गिरा सोने का भाव, चेक करें आज का प्राइस

अभी इन महिलाओं को मिलेगा योजना का लाभ

प्रदेश के CM सैनी ने कहा कि लाडो लक्ष्मी योजना को विस्तार देने पर भी मंथन चल रहा है। अभी एक लाख रुपये तक की आय वाले परिवारों की महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है। अगले चरण में इसको बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि सरकार राशि में बढ़ोतरी कर सकती है।

जानें क्या है योजना?

हरियाणा की लाडो लक्ष्मी योजना के तहत राज्य सरकार ने पात्र महिलाओं के खातों में 2100 रुपए की राशि सीधे DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजने की व्यवस्था की है। इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और डिजिटल बनाने के लिए हर लाभार्थी का e-KYC और लाइव फोटो वेरिफिकेशन अनिवार्य किया गया है। Haryana

हरियाणा और दिल्ली के बीच नहीं लगेगा जाम, 4700 करोड़ की लागत से बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर
हरियाणा और दिल्ली के बीच नहीं लगेगा जाम, 4700 करोड़ की लागत से बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

जानें महिलाएं कैसे करें आवेदन

इस योजना के लिए अब महिलाएं घर बैठे भी रजिस्ट्रेशन कर सकती है। मुख्यमंत्री ने 25 सितंबर को एक विशेष मोबाइल एप लॉन्च किया था, जिसके जरिए महिलाएं सीधे आवेदन कर सकती हैं। देखें पूरी प्रक्रिया..

1. प्ले स्टोर पर हरियाणा सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना के मोबाइल एप को एक्टिव कर दिया है।
2. मोबाइल नंबर भरें और इसके बाद मोबाइल पर आए ओटीपी से वेरिफाई करें।
3. इसके बाद परिवार पहचान पत्र और आधार कार्ड की जानकारी भरें।
4. साथ में मांगी गई अन्य जानकारियां भी भरें।
5. आधार बायोमेट्रिक से वेरिफिकेशन करें और सबमिट कर दें। Haryana

Haryana: हरियाणा के गुरुग्राम शहर की ये सड़क की गई बंद, पुलिस ने जारी की नई ट्रैफिक एडवाइजरी
Haryana: हरियाणा के गुरुग्राम शहर की ये सड़क की गई बंद, पुलिस ने जारी की नई ट्रैफिक एडवाइजरी

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment