Haryana: हरियाणा में विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी, इस योजना के तहत लाखों की राशि जारी

Published On: January 2, 2026
Follow Us
Haryana: हरियाणा में इस योजना के तहत विद्यार्थियों के लिए लाखों की राशि जारी, ऐसे मिल रहा लाभ…

Haryana: चिराग योजना सत्र 2025-26 के तहत कक्षा पांचवीं से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए अप्रैल 2025 से सितंबर 2025 तक छह माह की शुल्क प्रतिपूर्ति राशि 72 लाख 7 हजार 464 रुपये जारी कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, यह राशि प्रदेश के 213 स्कूलों में पढ़ रहे 1418 विद्यार्थियों के लिए जारी की गई है। शिक्षा विभाग ने सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को सत्यापन कर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, उधर, प्राइवेट स्कूल संघ ने इस प्रक्रिया में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष सत्यवान कुंडू का कहना है कि चिराग योजना के तहत वर्षों से पढ़ा रहे कई स्कूलों और गरीब बच्चों के नाम सूची से गायब हैं जबकि इन स्कूलों ने सत्र 2025-26 के लिए सभी दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड किए थे। इसके बावजूद उन्हें सूची से बाहर रखना शिक्षा विभाग की बड़ी चूक है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, संघ के प्रांतीय महासचिव पवन राणा व रणधीर पूनिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय धतरवाल, अशोक कुमार और कुलदीप यादव ने कहा कि जिन स्कूलों और बच्चों को वंचित किया गया है उनके नाम तुरंत सूची में जोड़कर भुगतान जारी किया जाए। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, उन्होंने CM सैनी, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा और विभागीय अधिकारियों का राशि जारी करने पर आभार भी जताया। संघ ने यह भी आरोप लगाया कि पहले भी विभाग की लापरवाही से कई स्कूलों के MIS पोर्टल बंद कर दिए गए जिससे बच्चों के दाखिले प्रभावित हुए। संघ ने मांग की है कि ऐसे सभी स्कूलों के पोर्टल तुरंत खोले जाएं और 134-ए का बकाया भुगतान भी जारी किया जाए।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment