बड़ी खबरहरियाणावायरलनौकरियांऑटोमोबाइलराजनीतिदेशभरराशिफलखेलअन्य

Haryana: हरियाणा के सिंगर मासूम शर्मा के खिलाफ FIR, फैंस ने लगाए ये आरोप…

On: January 2, 2026 1:05 PM
Follow Us:
Haryana: हरियाणा के सिंगर मासूम शर्मा के खिलाफ FIR, फैंस ने लगाए ये आरोप…

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा प्रदेश के हरियाणवी गायक मासूम शर्मा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी गई है। सिंगर मासूम शर्मा विवादों के घेरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। नवसाल की पूर्व संध्या पर हिसार के तोशाम रोड़ स्थित एक रिसोर्ट में कार्यक्रम के दौरान उन पर एक फैंस का मोबाइल तोडऩे व गाली-गलौज करने के आरोप लगे हैं।

सेल्फी लेने पहुंचा था फैंस

Haryana News: हरियाणा सरकार ने लिया बड़ा फैसला, बदल जाएंगे ड्राइविंग के नियम

पुलिस को शिकायत में इस बारे में मुलतानी चौक निवासी रिंकू ने आजाद नगर थाना में शिकायत दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में रिंकू ने बताया नये साल की संध्या पर तोशाम रोड पर एक रिसोर्ट में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन था। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा इस दौरान आए हुए थे। परिजनों के साथ मैं कार्यक्रम देखने गया था। Haryana singer Masoom Sharma

पुलिस को दी शिकायत में रिंकू ने बताया कि इसके बाद जब कार्यक्रम खत्म हुआ तो वे जाने लगे। वहां कुछ लोग उनके साथ तस्वीर खिंचवा रहे थे। इस पर मैं भी उनके पास सेल्फी लेने चला गया। Haryana singer Masoom Sharma

Haryana News: हरियाणा के स्कूलों में बसंत पंचमी की छुट्टी, अवहेलना करने वालों पर होगी कार्रवाई

इसी दौरान मासूम शर्मा ने मेरा मोबाइल छीन कर जमीन पर फेंक दिया व स्क्रीन टूट गई। फिर उसने अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर बदसलूकी भी की। हिसार के एसपी शशांक कुमार सावन ने कहा कि शिकायत के आधार पर जांच जारी है

Haryana News: हरियाणा के युवाओं के लिए Good News, HSSC चेयरमैन ने किया बड़ा ऐलान

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment