बड़ी खबरहरियाणावायरलनौकरियांऑटोमोबाइलराजनीतिदेशभरराशिफलखेलअन्य

Haryana : हरियाणा शिक्षा विभाग ने बदला अटेंडेंस सिस्टम, अब ऐसे लगेगी हाजिरी

On: December 4, 2025 10:54 AM
Follow Us:
Haryana Education Department changed the attendance system

Haryana : हरियाणा में शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खबर आई है। विभाग ने फर्लो और एब्सेंट होने से रोकने के लिए आधार बेस्ड फेस रिकग्निशन अटेंडेंस लागू करने का फैसला किया है। शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विनीत गर्ग द्वारा ये निर्देश जारी किए गए हैं। आपको बता दें कि शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों के पास रिपोर्ट पहुंच रही थी कि काफी संख्या में कर्मचारी समय से कार्यालयों में नहीं आते, जिस कारण कामकाज काफी प्रभावित हो रहा है।

समय पर लगी पाबंदी

जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव द्वारा जारी आदेश के तहत सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक अधिकारी और कर्मचारी अपने कार्यालयों में बैठकर ही दैनिक कार्य को निपटाएंगे। इसी सिस्टम के तहत हाजिरी प्रणाली को अपग्रेड किया गया है। Haryana

Trials for athletes in Haryana will begin on January 27th.
Haryana : हरियाणा में खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, 27 जनवरी से 2 फरवरी तक होगा ट्रायल, देखें पूरी लिस्ट

अतिरिक्त मुख्य सचिव की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि निर्देशों की उल्लंघना किसी भी सूरत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फेस रिकाग्निशन उपस्थिति दर्ज करने के लिए विशेष साफ्टवेयर तैयार किया है, जो आधार के आरडी आथेंटिकेशन सिस्टम से पूरी तरह इंटीग्रेटेड है।

इस नई प्रणाली से कर्मचारियों की उपस्थिति अधिक पारदर्शी, सटीक और रियल-टाइम डेटा पर आधारित होगी। इसके लिए दिशा-निर्देश हरियाणा अटेंडेंस पोर्टल पर उपलब्ध करवाए गए हैं। शिक्षा विभाग का यह फैसला हाजिरी सिस्टम को डिजिटल और पारदर्शिता में बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। Haryana

Haryana News: हरियाणा सरकार ने लिया बड़ा फैसला, बदल जाएंगे ड्राइविंग के नियम

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment