Haryana : हरियाणा के CM ने किया कलेसर नेशनल पार्क का दौरा, जंगल में पौधारोपण भी किया

Published On: November 18, 2025
Follow Us
Haryana CM visits Kalesar National Park

Haryana : हरियाणा के CM नायब सैनी ने आज यमुनानगर जिले में स्थित कलेसर नेशनल पार्क का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पार्क में जंगल सफारी के नए प्रवेश द्वार का भी विधिवत उद्घाटन किया। CM के इस दौरे का उद्देश्य न केवल पार्क की प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव करना था, बल्कि राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करना भी था। जंगल सफारी के अनुभव के बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत की।

इस दौरान CM ने कहा कि कलेसर नेशनल पार्क की प्राकृतिक छटा अद्वितीय है और यह पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण केंद्र बन सकता है। जंगल सफारी को और अधिक आधुनिक और सुविधाजनक बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। हमारा लक्ष्य है कि कलेसर नेशनल पार्क को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिले।

CM ने आगे कहा कि सफारी रूट को बेहतर किया जाएगा और पर्यटकों की सुरक्षा व सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पार्क में वन्यजीवों के संरक्षण और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने पर विशेष ध्यान दें।

CM सैनी ने कलेसर जंगल में पौधारोपण भी किया तो वहीं जंगल सफारी का लुफ्त भी उठाया। इस दौरान पूर्व शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर, यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा समेत भाजपा के तमाम नेता वह पदाधिकारी मौजूद रहे।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment