बड़ी खबरहरियाणावायरलनौकरियांऑटोमोबाइलराजनीतिदेशभरराशिफलखेलअन्य

हरियाणा के ADGP वाई एस पूरन ने खूद को गोली मारकर की आत्महत्या, पढें अब की बड़ी अपडेट

On: October 7, 2025 10:21 AM
Follow Us:
ADGP YS Puran suicide news

हरियाणा के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और ADGP वाई एस पूरन ने चंडीगढ़ के सेक्टर-11 में अपने आवास पर आत्महत्या कर ली है। अभी तक इस घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है, पर सूत्रों का मानना है कि पारिवारिक या व्यक्तिगत परेशानियों के चलते उन्होंने यह कदम उठाया।

रविवार देर रात को जब पुलिस विभाग का यह वरिष्ठ अधिकारी अपने घर में था, तभी उसने अपने सर्विस रिवॉल्वर से गोली चला दी। इस घटना की खबर मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, और पुलिस सभी संभावित पहलुओं से जांच कर रही है।

Haryana ACB Action: हरियाणा में महिला क्लर्क 30 हजार की रिश्वत लेेते रंगेहाथों गिरफ्तार

अब तक की जानकारी के अनुसार, वाई पूरन कुमार की पत्नी, आईएएस अधिकारी अमनीत पी. कुमार, जो अभी जापान में मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ हैं, इस घटना के समय घर पर नहीं थीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच जारी है।

पुलिस विभाग एवं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह घटना शोकमय है और उनके आत्मबल, ईमानदारी की सराहना होती रही है। इस घटना के कारण पूरे विभाग में शोक की लहर है। सारे अधिकारी मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच की बात कर रहे हैं।

Gold Price Today: फिर महंगा हुआ सोना, खरीदने से पहले चेक करे ताजा रेट

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment