Haryana News: हरियाणा में जल्द बन सकते हैं 5 नए जिले, कैबिनेट सब-कमेटी इन नामों पर लगाएगी मोहर

Published On: May 4, 2025
Follow Us
Haryana News

Haryana News: हरियाणा में नए जिलों की मांग जोर पकड़ रही है और अब संभावना है कि 30 जून से पहले राज्य को 5 नए जिले मिल सकते हैं। सरकार की ओर से गठित कैबिनेट सब-कमेटी के पास डबवाली, हांसी, असंध, गोहाना और सफीदों को नए जिले बनाने के प्रस्ताव पहुंचे हैं। वहीं मानेसर को भी जिला बनाने की मांग उठ रही है, लेकिन इसका कोई लिखित प्रस्ताव अभी तक कमेटी के पास नहीं है।

प्रदेश सरकार ने नए जिले, उपमंडल, तहसील और उप-तहसील बनाने के लिए गठित कैबिनेट सब-कमेटी का कार्यकाल बढ़ा दिया है। विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार की अध्यक्षता में यह कमेटी 4 दिसंबर 2023 को बनाई गई थी, जिसका कार्यकाल 4 मार्च को पूरा हुआ था। अब इसे 30 जून तक बढ़ा दिया गया है।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव सुमित मिश्रा ने कमेटी के कार्यकाल विस्तार के आदेश जारी किए हैं। इस कमेटी में राजस्व एवं निकाय मंत्री विपुल गोयल, संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा और कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा भी शामिल हैं। कमेटी की अब तक 4 बैठकें हो चुकी हैं और जिलों से आई मांगों का विश्लेषण करने के निर्देश संबंधित प्रशासन को दिए जा चुके हैं।

प्रक्रिया और नियम
कैबिनेट सब-कमेटी की बैठकों में यह स्पष्ट किया गया है कि नए जिले, उपमंडल और तहसीलों के लिए संबंधित उपायुक्तों की सिफारिश जरूरी होगी। वहीं ब्लॉक समिति के लिए विधायक, नगर पालिका या नगर निगम का प्रस्ताव अनिवार्य है। पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने भी संकेत दिए हैं कि जरूरत पड़ने पर राज्य में नए मंडल भी बनाए जा सकते हैं।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment