बड़ी खबरहरियाणावायरलनौकरियांऑटोमोबाइलराजनीतिदेशभरराशिफलखेलअन्य

Haryana : हरियाणा के खिलाड़ियों की हुई मौज, इस गांव में बनेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स; जानें खासियत

On: August 23, 2025 2:48 AM
Follow Us:
A sports complex will be built in this village haryana

Haryana : हरियाणा के रोहतक वासियों के लिए एक खुशी की खबर आई है। जिले के गांव खरावड़ में आधुनिक सुविधा से लैस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जाएगा। इसके बनने से गांव के खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए शहर या फिर प्राइवेट एकेडमी में नहीं जाना पड़ेगा। मिली जानकारी के मुताबिक, खरावड़ ग्राम पंचायत गांव में ही आधुनिक सुविधाओं से लैस स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का निर्माण करवाने जा रही है।

जानें कितना आएगा खर्च

इसके लिए पंचायत ने 2.02 करोड़ रुपए का प्रस्ताव तैयार कर HSRDC को भेज दिया है। जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है। जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इस ये स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जूड़ो, कुश्ती, बैडमिंटन और अन्य इंडोर खेलों के कोर्ट भी बनाए जाएंगे। इस प्रोजेक्ट की खास बात यह है कि यह पंचायत अपनी ही निधि से पूरा करेगी।

हरियाणा और दिल्ली के बीच नहीं लगेगा जाम, 4700 करोड़ की लागत से बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर
हरियाणा और दिल्ली के बीच नहीं लगेगा जाम, 4700 करोड़ की लागत से बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

3.44 करोड़ रुपये पहले ही है जमा

मिली जानकारी के अनुसार खबरों की मानें, तो एचएसआरडीसी के पास पंचायत के करीब 3.44 करोड़ रुपए पहले से जमा हैं। जिनमें से यह राशि खर्च की जाएगी। खबरों की मानें, तो सरपंच प्रतिनिधि दीपक मलिक कहा कि खेल विभाग की ओर से गांव में किसी प्रकार की खेल सुविधा नहीं दी गई। गांव में खेल सुविधाओं के नाम पर केवल ओपन ग्राउंड हैं। इसमें दौड़ने के लिए ट्रैक, फुटबॉल और वॉलीबाल ग्राउंड बनाया गया है। बारिश के दिनों में मैदान में पानी भर जाता है, इससे खिलाड़ियों को काफी दिक्कत होती है। ऐसे में खिलाड़ियों को मजबूरी में निजी अकादमियों में जाना पड़ता है। जिससे उन पर आर्थिक बोझ बढ़ता है।

जल्द मिलेगी मंजूरी

आपको बता दें कि सरपंच प्रतिनिधि ने बताया कि ग्राम पंचायत ने गांव में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाने के निर्णय लिया है और एचएसआरडीसी को अनुमानित बजट तैयार कर भेजा गया है। अधिकारियों की ओर से इसकी मंजूरी के लिए करीब तीन महीने का समय दिया गया है। स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स बनने से बारिश के दिनों में भी खिलाड़ियों के अभ्यास पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। बिना किसी रुकावट के वो अपनी प्रैक्टिस जारी रख सकेंगे।

Haryana: हरियाणा के गुरुग्राम शहर की ये सड़क की गई बंद, पुलिस ने जारी की नई ट्रैफिक एडवाइजरी
Haryana: हरियाणा के गुरुग्राम शहर की ये सड़क की गई बंद, पुलिस ने जारी की नई ट्रैफिक एडवाइजरी

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment