बड़ी खबरहरियाणावायरलनौकरियांऑटोमोबाइलराजनीतिदेशभरराशिफलखेलअन्य

हरियाणा में बनेगा नया Ring Road, 6 माह में बनकर होगा तैयार; PWD ने जारी किया टेंडर

On: December 20, 2025 1:28 PM
Follow Us:
A new ring road will be built in Haryana.

Ring Road : केंद्र सरकार द्वारा लोगों को बेहतर यातायात सुविधा देने के लिए लगातार एक्सप्रेसवे, हाईवे और सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। इसी बीच हरियाणा के नूंह के लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा रिंग रोड को बनाने के लिए डर जारी किया गया।

रिंग रोड बन जाने के बाद लोगों को ट्रैफिक, दूरी और समय तीनों समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। बताया जा रहा है कि 6 महीने के भीतर रिंग रोड का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। Ring Road

नूंह में प्रस्तावित रिंग रोड नल्हड़ मेडिकल कॉलेज रोड से शुरू होकर खेड़ला गांव के पास नूंह-अलवर नेशनल हाईवे तक बनाया जाएगा। रिंग रोड की लंबाई करीब 2.70 किलोमीटर होगी। रिंग रोड बन जाने के बाद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

Gold Silver Price: आसमान से गिरा सोने का भाव, चेक करें आज का प्राइस

मौजूदा वक्त में मरिजों और उनके परिजनों को भीड़ का सामना करना पड़ता है, जिसकी वजह से समय ज्यादा बर्बाद हो जाता है। रिंग रोड बनने के बाद अस्पताल पहुंचने का रास्ता सीधा और छोटा हो जाएगा। रोजाना हजारों लोग नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए आते हैं। ऐसे में स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सड़क काफी जरूरी मानी जा रही है। लोक निर्माण विभाग द्वारा इस सड़क को बनाया जाएगा।

जानें कितनी आएगी कीमत

विभाग के अधिकारियों का कहना है कि रिंग को लेकर टेंडर प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है, इसके निर्माण पर करीब साढ़े 4 करोड़ रुपए खर्च करने की संभावना है। सड़क बनाने के लिए आवश्यक जमीन का अधिग्रहण भी किया जाएगा।

विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। रिंग रोड बन जाने के बाद तावडू और भिवाड़ी की तरफ से आने वाले लोग आसानी से नूंह में प्रवेश किए बिना सीधे अलवर जा सकेंगे। Ring Road

हरियाणा और दिल्ली के बीच नहीं लगेगा जाम, 4700 करोड़ की लागत से बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर
हरियाणा और दिल्ली के बीच नहीं लगेगा जाम, 4700 करोड़ की लागत से बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

वहीं अलवर से तावडू और भिवाड़ी जाने वाली गाड़ियों को शहर की भीड़ का सामना नहीं करना पड़ेगा। नूंह के मुख्य मार्ग पर गाड़ियों का दबाव नही होगा, विशेष तौर पर गाड़ियों के लिए यह रास्ता काफी उपयोगी साबित होगा।

ऐसा कहा जाता है कि मुख्य मार्ग नूंह-अलवर हाईवे पर गाड़ियों का ज्यादा दबाव रहता है, जिसकी वजह से बस अड्डा, अड़बर चौक से लेकर शहीदी तिरंगा पार्क तक कई बार लंबा जाम लग जाता है। इसके अलावा अतिक्रमण भी जाम की मुख्य वजह है। रिंग रोड बन जाने से भारी गाड़ियां शहर के अंदर प्रवेश नहीं कर पाएगी, जिससे ट्रैफिक का दबाव कम हो जाएगा। Ring Road

Haryana: हरियाणा के गुरुग्राम शहर की ये सड़क की गई बंद, पुलिस ने जारी की नई ट्रैफिक एडवाइजरी
Haryana: हरियाणा के गुरुग्राम शहर की ये सड़क की गई बंद, पुलिस ने जारी की नई ट्रैफिक एडवाइजरी

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment