बड़ी खबरहरियाणावायरलनौकरियांऑटोमोबाइलराजनीतिदेशभरराशिफलखेलअन्य

Haryana : हरियाणा में यहां 16 एकड़ में बनेगा मिल्क प्लांट, किसानों को होगा मोटा फायदा

On: November 17, 2025 6:21 AM
Follow Us:
New milk plant to be built in Haryana

Haryana : हरियाणा वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। हरियाणा डेयरी डेवलपमेंट कोऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड ने दूध की क्षमता बढ़ाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। आपको बता दें कि फिलहाल प्रदेश में 6 वीटा मिल्क प्लांट का संचालन हो रहा है। वहीं अब सातवें सबसे बड़े स्काडा विधि से संचालित होने वाले मिल्क प्लांट को रेवाड़ी के बावल में स्थापित किया जाएगा।

जानें कब संचालित हुआ था सबसे पहला मिल्क प्लांट

आपको बता दें कि प्रदेश में सबसे पहले जींद में 1970-1972 में मिल्क प्लांट स्थापित किया था। जींद के प्लांट की प्रतिदिन दूध की क्षमता 1.50 लाख लीटर है। अंबाला में 1973-1974 में दूसरा प्लांट संचालित हुआ था, इस प्लांट की क्षमता 1.40 लाख लीटर प्रतिदिन की है। रोहतक में 1976-1977 में 4 लाख लीटर क्षमता के प्लांट का संचालन शुरू हुआ था।

Gold Silver Price: आसमान से गिरा सोने का भाव, चेक करें आज का प्राइस

बल्लभगढ़ में 1.25 लाख प्रतिदिन दूध की क्षमता के प्लांट का 1979-1980 से संचालन हो रहा है। सिरसा में 1.10 लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता वाले प्लांट का संचालन 1996-1997 से हो रहा है। कुरुक्षेत्र में 20 हजार लीटर क्षमता का छठा प्लांट 2014-2025 से संचालित है।

स्काडा (SCADA) का फुल फॉर्म सुपरवाइजरी कंट्रोल एंड डेटा एक्विजिशन है। यह एक कंप्यूटर-आधारित प्रणाली है जो औद्योगिक प्रक्रियाओं की निगरानी और नियंत्रण करती है, और उपकरणों से वास्तविक समय में डेटा एकत्र करती है। Haryana

हरियाणा और दिल्ली के बीच नहीं लगेगा जाम, 4700 करोड़ की लागत से बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर
हरियाणा और दिल्ली के बीच नहीं लगेगा जाम, 4700 करोड़ की लागत से बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment