बड़ी खबरहरियाणावायरलनौकरियांऑटोमोबाइलराजनीतिदेशभरराशिफलखेलअन्य

Haryana : यात्रीगण कृपया ध्यान दें! हरियाणा से गुजरने वाली 8 ट्रेनें रद्द, यहां देखें लिस्ट

On: September 5, 2025 6:26 AM
Follow Us:
8 trains passing through Haryana cancelled

Haryana : ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर आई है। जम्मू-कश्मीर और पंजाब में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। जिस वजह हरियाणा से गुजरने वाली 8 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। ये ट्रेनें जम्मू से चलकर पंजाब के रास्ते हरियाणा के सिरसा, हिसार होते हुए राजस्थान और गुजरात तक जाती हैं।

वहीं कुछ ट्रेनें राजस्थान से चलकर हरियाणा के रेवाड़ी, गुरुग्राम होते हुए दिल्ली और उत्तर प्रदेश के रास्ते पंजाब होते हुए जम्मू जाती हैं। इन ट्रेनों को अक्टूबर 2025 तक के लिए रद्द किया गया है।

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि जम्मू के कठुआ और पंजाब के माधोपुर स्टेशनों के बीच स्थित पुल संख्या 17 पर तकनीकी समस्या आने के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। समस्या के समाधान के लिए कुछ ट्रेनें रद्द की गई हैं। तकनीकी खामी दूर होते ही सभी ट्रेन सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी।

Trials for athletes in Haryana will begin on January 27th.
Haryana : हरियाणा में खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, 27 जनवरी से 2 फरवरी तक होगा ट्रायल, देखें पूरी लिस्ट

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

गाड़ी संख्या 14661 – बाड़मेर से जम्मूतवी
यह रेलसेवा 15 अक्तूबर 2025 तक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 14662 – जम्मूतवी से बाड़मेर
यह रेलसेवा 15 अक्तूबर 2025 तक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 19027 – बान्द्रा टर्मिनस से जम्मूतवी
यह रेलसेवा 4 और 11 अक्तूबर 2025 को रद्द रहेगी।

Haryana News: हरियाणा सरकार ने लिया बड़ा फैसला, बदल जाएंगे ड्राइविंग के नियम

गाड़ी संख्या 19028 – जम्मूतवी से बान्द्रा टर्मिनस
यह रेलसेवा 6 और 13 अक्तूबर 2025 को रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 19107 – भावनगर टर्मिनस से शहीद कप्तान तुषार महाजन स्टेशन
यह रेलसेवा 5 और 12 अक्तूबर 2025 को रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 19108 – शहीद कप्तान तुषार महाजन स्टेशन से भावनगर टर्मिनस
यह रेलसेवा 6 और 13 अक्तूबर 2025 को रद्द रहेगी।

Haryana News: हरियाणा के स्कूलों में बसंत पंचमी की छुट्टी, अवहेलना करने वालों पर होगी कार्रवाई

गाड़ी संख्या 19415 – साबरमती से श्री माता वैष्णोदेवी कटरा
यह रेलसेवा 5 और 12 अक्तूबर 2025 को रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 19416 – श्री माता वैष्णोदेवी कटरा से साबरमती
यह रेलसेवा 7 और 14 अक्तूबर 2025 को रद्द रहेगी।

आंशिक रद्द रेल सेवाएं

  • गाड़ी संख्या 14803, भगत की कोठी-जम्मूतवी रेलसेवा जो 15 अक्तूबर 2025 तक भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी। वह फिरोजपुर कैंट तक ही संचालित होगी। यह रेलसेवा फिरोजपुर कैंट-जम्मूतवी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या14804, जम्मूतवी- भगत की कोठी रेलसेवा 15 अक्तूबर 2025 तक जम्मूतवी के स्थान पर फिरोजपुर कैंट से संचालित होगी। यह रेलसेवा जम्मूतवी- फिरोजपुर कैंट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 19223, साबरमती-जम्मूतवी रेलसेवा जो 15 अक्तूबर 2025 तक साबरमती से प्रस्थान करेगी वह फिरोजपुर कैंट तक ही संचालित होगी। यह रेलसेवा फिरोजपुर कैंट- जम्मूतवी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या19224, जम्मूतवी- साबरमती रेलसेवा 15 अक्तूबर 2025 तक जम्मूतवी के स्थान पर फिरोजपुर कैंट से संचालित होगी। यह रेलसेवा जम्मूतवी- फिरोजपुर कैंट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

पुनः शुरू की गई रेल सेवा

  • गाड़ी संख्या 12413 (अजमेर – जम्मूतवी रेलसेवा)
  • यह ट्रेन 6 सितंबर 2025 से पुनः शुरू कर दी जाएगी।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment