बड़ी खबरहरियाणावायरलनौकरियांऑटोमोबाइलराजनीतिदेशभरराशिफलखेलअन्य

Haryana : हरियाणा में बस का सफर होगा आसान, इन पांच जिलों के लिए खरीदी जाएंगी 250 इलेक्ट्रिक बसें

On: February 6, 2026 12:11 PM
Follow Us:
250 electric buses will be purchased in Haryana.

Haryana : हरियाणा में अभी तक सिटी बस सेवा के तहत 12 मीटर लंबी बसों का संचालन हो रहा है, लेकिन अब PM ई-बस सेवा के तहत 9 मीटर लंबी बसों का संचालन होगा। ऐसे में पांच जिलों के शहरी क्षेत्रों में 9 मीटर लंबी 50-50 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। प्रदेश में PM ई-बस सेवा के तहत पांच जिलों पानीपत, यमुनानगर, करनाल, रोहतक और हिसार के शहरी क्षेत्रों के लिए 250 इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जाएंगी। इससे पहले विस्तृत कार्य योजना को हाई पाॅवर परचेज कमेटी में मंजूरी दी जाएगी।

राज्य परिवहन विभाग ने प्रदेश के नाै जिलों के शहरों में मार्च 2024 में सिटी बस सेवा की शुरुआत की थी। इनमें पंचकूला, हिसार, रेवाड़ी, रोहतक, सोनीपत, करनाल, पानीपत, यमुनानगर और अंबाला शहर शामिल थे।

The weather in Haryana will change again.
Haryana Weather : हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, इन इलाकों में होगी बारिश

पिछले वर्ष कुरुक्षेत्र को भी इसमें शामिल किया गया। सिटी बस सेवा के तहत कुल 375 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन अलग से होगा। यह सभी बसें 12 मीटर की ही होंगी अभी तक इनमें से 65 बसों का संचालन हो रहा है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग यातायात के कारण वायु प्रदूषण को कम करने के लिए इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए पहले ही कह चुका है।

प्रदेश के 14 जिले एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में शामिल हैं। इन सभी में केवल इलेक्ट्रिक बसें ही दाैड़ रही है। राज्य परिवहन विभाग के महानिदेशक प्रदीप कुमार का कहना है कि बसों को खरीदने का प्रस्ताव तैयार है मंजूरी के बाद आगामी कार्रवाई शुरू होगी।

26 Ayush dispensaries will be opened in Haryana.
Haryana : हरियाणा में खुलेंगे 26 आयुष औषधालय, सरकार ने दी मंजूरी

शहरों में नए रूट भी बनेंगे

प्रदेश में संचालित 12 मीटर लंबी बसों में 45 सीट होती हैं। 9 मीटर लंबी बसों में यह संख्या 32 सीट तक होगी। इन बसों में भी सिटी बस वाली ही सभी सुविधाएं होंगी। सीसीटीवी कैमरे, बसों की ट्रैकिंग, 50 किमी. से अधिक भी गति होने पर अलर्ट आएगा। लंबाई कम होने से संकरे मांर्गों पर भी बसों को मोड़ने या संचालन में परेशानी नहीं होगी।

Strict action will be taken against these officers in Haryana.
Haryana : हरियाणा में इन अधिकारी पर होगी सख्त कार्रवाई, CM सैनी ने दिए आदेश

साथ ही शहरों में नए रूट भी बनेंगे। रोहतक में ऊंचे ब्रेकर सिटी बसों के कारण तोड़ने पड़े थे। हिसार, पानीपत में भी शुरुआत ऐसी ही दिक्कतें सामने आई थीं। इन बसों के संचालन से ऑटो पर निर्भरता भी शहरों में कम होगी।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment