न्यूजहरियाणामनोरंजनटेकराजनीतिभारतराशिफलखेल

Bank News : बैंक से जुड़े ये 3 जरूरी काम 31 दिसंबर तक निपटा लें…नहीं तो हो जाएगी बड़ी मुसीबत, जल्दी करें

On: December 18, 2025 9:32 AM
Follow Us:
Complete these 3 important banking tasks by December 31st.

Bank News : अगर आपने 31 दिसंबर से पहले अपने बैंक, आधार और टैक्स से जुड़े कुछ जरूरी काम समय रहते पूरे नहीं किए, तो आपको बड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि नए साल में आपका पैसा बैंक में अटक सकता है, खाते से जुड़ी सुविधाएं रुक सकती हैं और बेवजह जुर्माना भी भरना पड़ सकता है। इसलिए 2025 का आखिरी महीना दिसंबर खत्म होने से पहले ये 3 काम जरूर निपटा लें।

PAN-Aadhaar लिंक

आपको बता दें कि अगर आपका PAN आधार एनरोलमेंट आईडी के जरिए बना था, तो उसे 31 दिसंबर तक आधार से लिंक कराना जरूरी है। ऐसा नहीं करने पर PAN निष्क्रिय हो सकता है, जिससे बैंकिंग और टैक्स से जुड़े कई काम अटक सकते हैं।

A huge subsidy is available on installing a 3-kilowatt solar panel.
Solar Panel Subsidy: 3 किलोवॉट का सोलर पैनल लगवाने पर मिल रही बंपर सब्सिडी, जानें क्या है सरकार की योजना

ITR से जुड़ा जरूरी अपडेट

अगर आप तय समय पर इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल नहीं कर पाए थे, तो आपके पास 31 दिसंबर तक बिलेटेड रिटर्न दाखिल करने का आखिरी मौका है। इसमें आपको लेट फीस और ब्याज देना पड़ सकता है।

वहीं, जिन्होंने समय पर ITR फाइल किया था लेकिन उसमें कोई गलती रह गई, वे रिवाइज्ड रिटर्न भर सकते हैं। इसमें जुर्माना तो नहीं लगता, लेकिन अगर टैक्स बढ़ता है तो अतिरिक्त रकम और ब्याज देना होगा। Bank News

The government has launched the Bharat Taxi App.
अब भारत के टैक्सी ड्रीवरों की होगी बंपर कमाई, सरकार ने लॉन्च किया Bharat Taxi App

GST और कंपनी फाइलिंग की डेडलाइन

जो लोग GST के दायरे में आते हैं, उनके लिए वित्त वर्ष 2024-25 की GST एनुअल रिटर्न (GSTR-9 और GSTR-9C) जमा करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर है। इसके अलावा, कंपनियों को भी अपने एनुअल रिटर्न और फाइनेंशियल स्टेटमेंट समय पर फाइल करने होंगे। देरी करने पर भारी पेनल्टी लग सकती है, जो बाद में बड़ा बोझ बन जाती है। Bank News

A high-speed rail corridor will be built alongside this expressway.
Rail corridor : इस एक्सप्रेसवे के किनारे बनेगा हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, 12 जिलों की चमकेगी किस्मत!

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment