New Flyovers: ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत! इस शहर में बनेंगे 3 नए फ्लाईओवर, 7 चौराहे होंगे दुरुस्त

Published On: December 5, 2025
Follow Us
3 new flyovers to be built in Ghaziabad

New Flyovers : केंद्र सरकार द्वारा लोगों को बेहतर यातायात सुविधा देने के लिए लगातार एक्सप्रेसवे, हाईवे और सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। इसी बीच गाजियाबाद के लोगों के लिए बड़ी राहत भरी खबर आई है। शहर की सड़कें ट्रैफिक मुक्त होने वाली है। बता दें कि यहां GDA द्वारा 3 नए फ्लाईओवर बनाने का फैसला लिया है। GDA के प्लान के मुताबिक हापुड़ चुंगी, राजनगर एक्सटेंशन और चौधरी मोड़ पर फ्लाईओवर बनाने की योजना बनाई गई है।

7 चौराहों को सुधारने का भी फैसला

वहीं इसके अलावा 7 चौराहों को सुधारने का भी फैसला किया गया है। वहीं शहर के दूसरे जाम प्वांइट पर भी ट्रैफिक को सुगम बनाने के लिए डिजाइन में बदलाव किया जाएगा। GDA उपाध्यक्ष नंद किशोर कलाल का कहना है कि ट्रैफिक की समस्या को दूर करने के लिए प्राधिकरण योजना पर काम कर रहा है।

जानें 3 फ्लाईओवर पर कितना आएगा खर्च

आपको बता दें कि पहला फ्लाईओवर हापुड़ चुंगी पर बनाया जाएगा। इस फ्लाईओवर को संजय नगर सेक्टर 23 के एएलटी सेंटर से हापुड़ चुंगी होते हुए कविनगर थाने तक बनाया जाएगा। ऐसा कहा जा रहा है कि फ्लाईओवर निर्माण कार्य पर 350 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। फ्लाईओवर के बन जाने के बाद दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और एनएच 9 जाने आने वाले ड्राइवरों को काफी राहत मिलेगी।

दूसरा फ्लाईओवर राजनगर एक्सटेंशन पर बनाया जाएगा। यह फ्लाईओवर जीडी गोयनका स्कूल से मेरठ रोड फ्लाईओवर तक करीब 4 किलोमीटर से ज्यादा लंबाई का बनेगा। इस फ्लाईओवर के निर्माण कार्य पर करीब 400 करोड़ रुपए खर्च होंगे, इसका प्रस्ताव भी तैयार कर लिया गया है।

वहीं चौधरी मोड़ पर तीसरा फ्लाईओवर बनाने की योजना बनाई गई है, यह फ्लाईओवर जीटी रोड पर तैयार किया जाएगा। फ्लाईओवर को चौधरी मोड़ पर भाटिया मोड से घंटाघर की तरफ बनाया जाएगा।

इन 7 चौराहों को किया जाएगा दुरुस्त

GDA उपाध्यक्ष नंद किशोर कलाल का कहना है कि 7 चौराहों को दुरुस्त और चकाचक बनाया जाएगा। हापुड़ तिराहा यानी ठाकुरद्वारा तिराहा, हापुड़ चुंगी, प्रताप विहार डीपीएस चौक, राजनगर एक्सटेंशन अजनारा इंटिग्रिटी, आशियाना चौक, मधुबन बापूधाम रोटरी और बुनकर मार्ट चौराहों को जाम मुक्त किया जाएगा।

योजना 2 चरणों में होगी पूरी

बताया जा रहा है कि नई टाउनशिप हरनंदीपुरम के लिए किसानों की सहमति से जमीन ली जा रही है। इस योजना को 2 चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले फेज में 336 हेक्टेयर जमीन में से 35 हेक्टेयर जमीन का बैनामा जीडीए के पक्ष में हो चुका है।

वहीं 85 हेक्टेयर जमीन पर किसानों की सहमति ले ली गई है। उन्होंने यह भी कहा कि प्राधिकरण के पास 120 हेक्टेयर जमीन मिलने पर टाउनशिप का पहला फेज लॉन्च किया जाएगा। New Flyovers

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment