न्यूजहरियाणामनोरंजनटेकराजनीतिभारतराशिफलखेल

New SUV Cars: भारत में ये कंपनी जल्द लॉन्च करेगी 3 नई SUV, मिलेंगे शानदार फीचर्स

On: November 18, 2025 5:14 AM
Follow Us:
This company will soon launch 3 new SUVs in India.

New SUV Cars: अगर आप भी नई SUV कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। Renault भारत में अपनी तीन नई कारें बाजार में लॉन्च करने वाली है, जिनकी जानकारी सामने आ चुकी है। आपको बता दें कि इन तीन नई SUV कारों में Renault Duster, Renault Boreal और Renault Kwid EV के नाम शामिल हैं। तो चलिए आज हम आपको इन आने वाली नई SUV के फीचर्स और खासियतों के बारे में विस्तार से बताते हैं। आइए जानिए….

1. नई Renault Duster

भारतीय बाजार में Renault Duster जल्द ही दमदार वापसी करने वाली है। इस बार SUV अधिक आधुनिक डिज़ाइन, नए फीचर्स और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ मार्किट में आएगी। Renault Duster अपने नए फीचर्स के साथ भारत में 26 जनवरी 2026 को लॉन्च होगी। नई Duster, CMF-B प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी और इसे केवल पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ पेश किया जाएगा।

इसमें 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन शामिल होंगे। इसके अलावा, कंपनी आगे चलकर इसका हाइब्रिड वर्ज़न भी लॉन्च कर सकती है, जिससे यह और भी ज्यादा फ्यूचर-रेडी और ईंधन-किफायती बन जाएगी।

Gold Silver latest Price, 12 February 2026
Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, यहां देखें आज के लेटेस्ट प्राइस

जानें फीचर्स

नई Renault Duster में कई प्रीमियम फीचर्स दिए जाएंगे, जिनमें लेवल-2 ADAS, 10.1-इंच का बड़ा टचस्क्रीन सिस्टम, 7-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और एम्बियंट लाइटिंग शामिल हैं। ये सभी फीचर्स SUV को पहले से ज्यादा मॉडर्न, टेक-सेवी और कम्फर्ट-फोकस्ड बनाते हैं।

2. Renault Boreal

वहीं Renault अपनी 7-सीटर SUV Boreal लाने की तैयारी कर रही है, जिसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहले ही दिखाया जा चुका है। भारत में इसका नाम वही रहेगा या बदलेगा, यह अभी स्पष्ट नहीं है। इंजन विकल्प कि बात करें तो इस SUV का इंजन लाइनअप भी लगभग Duster जैसा ही रहने की उम्मीद है, जिसमें 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन शामिल हो सकते हैं।

इसके साथ ही, आगे चलकर हाइब्रिड विकल्प भी पेश किया जा सकता है। यह मॉडल सीधे 7-सीटर SUV सेगमेंट में उतरेगी, जहां पहले से कई मजबूत प्लेयर्स मौजूद हैं, इसलिए इसमें दिए जाने वाले फीचर्स और कीमत इसे खास बनाएंगे।

हरियाणा में देश की सबसे अधिक वृद्धावस्था पेंशन, बीजेपी सरकार ने 11 साल में पेंशन में 2200 रुपये की बढ़ोतरी की

फीचर्स

यह SUV CMF-B प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी और इसे अधिक लंबा बनाया जाएगा ताकि तीसरी रो की सीट आराम से फिट हो सके। इसका डिजाइन Duster से अलग रखा जाएगा, जबकि फीचर्स के मामले में दोनों काफी हद तक समान होंगे। इसमें ADAS, डिजिटल डिस्प्ले और सनरूफ जैसे कई प्रीमियम फीचर्स देखने को मिलेंगे।

3. Renault Kwid EV

Renault भारत के लिए अपनी किफायती इलेक्ट्रिक कार Kwid EV तैयार कर रही है। यह ब्राजील में पहले ही शोकेस की जा चुकी है। भारत में Kwid EV अगले साल लॉन्च हो सकती है। यदि कीमत प्रतिस्पर्धी रखी गई, तो यह किफायती EV सेगमेंट में गेमचेंजर बन सकती है। New SUV Cars

संभावित स्पेसिफिकेशन

SUV-स्टाइल क्विड बेस्ड डिजाइन, 26.8 kWh बैटरी पैक, लगभग 230–250 km क्लेम्ड रेंज

A huge subsidy is available on installing a 3-kilowatt solar panel.
Solar Panel Subsidy: 3 किलोवॉट का सोलर पैनल लगवाने पर मिल रही बंपर सब्सिडी, जानें क्या है सरकार की योजना

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment