Weather Update : देशभर में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने लगा है। उत्तर भारत के कई हिस्सों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बढ़ा दिया है। UP में नदियों का जलस्तर खतरनाक स्तर के करीब पहुंच गया है। वहीं पहाड़ी राज्यों में लगातार बारिश से पहाड़ों में भूस्खलन और सड़कें बंद होने की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच IMD ने ताजा पूर्वानुमान जारी किया है। आज दिल्ली और NCR में उमस के बीच हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। वहीं पंजाब-हरियाणा में मध्यम बारिश से किसानों को राहत मिलेगी। आइये जानते है आज आपके शहर में कैसा मौसम रहने वाला है।
दिल्ली में आज का मौसम
IMD के अनुसार दिल्ली में 7 सितंबर को मौसम में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है. आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. तापमान 26 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. उमस और गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिलेगी.
NCR में आज का मौसम
NCR के कई इलाकों में आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. अगले 3-4 दिनों तक मौसम इसी तरह का बना रहेगा. बादलों के बीच उमस बनी रहेगी, हालांकि हल्की बारिश से तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है.
हरियाणा में आज का मौसम
हरियाणा में 7 सितंबर को अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और पंचकूला जिलों में मध्यम बारिश की संभावना है. वहीं पश्चिमी हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की जाएगी. किसानों को खरीफ की फसलों के लिए बारिश फायदेमंद साबित होगी.
पंजाब में आज का मौसम
पंजाब में 7 सितंबर को लुधियाना, जालंधर, अमृतसर और पटियाला जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है. लगातार हो रही बारिश से कई शहरों में जलभराव की स्थिति बन सकती है. मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है.
UP में आज का मौसम
UP में 7 सितंबर को पश्चिमी और पूर्वी जिलों में भारी बारिश का अनुमान है. लखनऊ, गोंडा, बाराबंकी, बलरामपुर, बहराइच और श्रावस्ती जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, बिजनौर और सहारनपुर में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी. मौसम विभाग ने 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी है. इससे यातायात और जनजीवन प्रभावित हो सकता है.
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में आज भी भारी बारिश का दौर जारी रहेगा. नैनीताल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में भूस्खलन और सड़कें अवरुद्ध होने की आशंका है. चारधाम यात्रा मार्गों पर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
हिमाचल प्रदेश में आज का मौसम
हिमाचल प्रदेश में 7 से 9 सितंबर तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है. शिमला, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और चंबा जिलों में तेज बारिश से भूस्खलन और सड़कों पर अवरोध की स्थिति बनी हुई है. नदियों और नालों का जलस्तर भी खतरनाक स्तर तक बढ़ गया है
पंजाब में आज का मौसम
पंजाब में 7 सितंबर को लुधियाना, जालंधर, अमृतसर और पटियाला जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है. लगातार हो रही बारिश से कई शहरों में जलभराव की स्थिति बन सकती है. मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है.
राजस्थान में आज का मौसम
राजस्थान में आज यानी 7 सितंबर को जयपुर, उदयपुर, अजमेर, कोटा, चित्तौड़गढ़ और अलवर समेत करीब 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. पश्चिमी और दक्षिणी राजस्थान में बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं. मौसम विभाग ने प्रशासन को अलर्ट पर रखा है.














