न्यूजहरियाणामनोरंजनटेकराजनीतिभारतराशिफलखेल

8th Pay Commission : 8वें वेतन आयोग में आखिर क्यों हो रही देरी, बड़ी वजह आई सामने

On: September 1, 2025 5:53 AM
Follow Us:
Why is there a delay in the 8th Pay Commission?

8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनधारक बेसब्री से 8वें वेतन आयोग का इंतजार कर रहे हैं। सरकार द्वारा जल्दी ही इसके गठन और सिफारिशों को लेकर घोषणा करेगी, लेकिन यह प्रक्रिया अब तक अटकती नजर आ रही है। इसके बोर्ड के सदस्यों का गठन अभी तक नहीं हुआ है। ऐसे में सबके मन में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर वो कौन सी वजहें हैं जिनकी वजह से 8वें वेतन आयोग में देरी हो रही है। आइए जानते हैं वजह…

8वें वेतन आयोग में देरी के प्रमुख कारण

  • सदस्यों और अध्यक्ष की नियुक्ति लंबित
  • अभी तक नहीं तैयार हुई कार्य-परिधि (Terms Of Reference)
  • 8वें वेतन आयोग को लेकर बजट का प्रावधान नहीं

इन कारणों से नहीं हुआ सदस्यों का गठन

आपको बता दें कि ये वो बड़े कारण हैं जिसकी वजह से अभी तक 8वें वेतन आयोग के सदस्यों का गठन नहीं हुआ है। सरकार ने इसके गठन की घोषणा तो जनवरी 2025 में ही कर दी थी। लेकिन अभी तक ये तय नहीं हो पाया है कि इस आयोग में किन सदस्यों को रखा जाएगा। न ही इसके अध्यक्ष की नियुक्ति हुई है। इसे भी हम 8वें वेतन आयोग में हो रही देरी का एक बड़ा कारण मान सकते हैं।

A huge subsidy is available on installing a 3-kilowatt solar panel.
Solar Panel Subsidy: 3 किलोवॉट का सोलर पैनल लगवाने पर मिल रही बंपर सब्सिडी, जानें क्या है सरकार की योजना

अभी ToR तैयार नहीं

आपको बता दें कि वेतन आयोग बनाने का मतलब सिर्फ एक घोषणा करना नहीं, बल्कि पूरी प्रशासनिक प्रक्रिया से गुजरना है। आयोग के लिए अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति करनी होती है। इसके साथ ही आयोग के कामकाज को तय करने के लिए “Term of Reference (ToR)” यानी कार्य-परिधि तैयार करना पड़ता है। सरकार अभी तक ToR को अंतिम रूप नहीं दे पाई है, जिसके चलते आयोग की आधिकारिक शुरुआत अटकी हुई है। 8th Pay Commission

सरकार पर भारी पड़ता बोझ

8वें वेतन आयोग को लेकर अभी तक कोई बजटीय प्रावधान भी नहीं हुआ है। वेतन आयोग से सरकार पर भारी बोझ पड़ता है। किसी भी वेतन आयोग की सिफारिशें सरकार की आर्थिक नीति और राजकोषीय संतुलन पर बड़ा असर डालती हैं। 7वें वेतन आयोग के बाद भी सरकारी खजाने पर हज़ारों करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ा था। अब जब देश की अर्थव्यवस्था कई मोर्चों पर चुनौतियों से जूझ रही है, सरकार फिलहाल कोई ऐसा बड़ा कदम उठाने से बच रही है, जिससे वित्तीय स्थिति पर और दबाव आए। यही कारण है कि 8वें वेतन आयोग की दिशा में ठोस बजटीय प्रावधान अभी नहीं किए गए हैं।

The government has launched the Bharat Taxi App.
अब भारत के टैक्सी ड्रीवरों की होगी बंपर कमाई, सरकार ने लॉन्च किया Bharat Taxi App

जानें कब लागू होगा 8वां वेतन आयोग?

जानकारी के अनुसार 8वें वेतन आयोग को लागू होने में लगभग 3 साल का समय लग सकता है। यानी 2028 तक यह लागू हो सकता है। क्योंकि 7वें वेतन आयोग की घोषणा के बाद उसे लागू होने में लगभग इतना ही समय लगा था। यानी अभी केंद्रीय कर्मचारियों को 3 साल का लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। 8th Pay Commission

A high-speed rail corridor will be built alongside this expressway.
Rail corridor : इस एक्सप्रेसवे के किनारे बनेगा हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, 12 जिलों की चमकेगी किस्मत!

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment