न्यूजहरियाणामनोरंजनटेकराजनीतिभारतराशिफलखेल

Success Story : ब्यूटी विद ब्रेन की मिसाल वंदना, कड़ी मेहनत से क्रैक की UPSC; बनी IAS अफसर

On: August 29, 2025 4:32 AM
Follow Us:
Vandana Meena cracked UPSC with hard work and became an IAS

Success Story: UPSC देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। हर साल लाखों युवा इसकी तैयारी करते हैं लेकिन कुछ चुनिंदा युवा ही इसमें सफल हो पाते हैं। आज हम आपको राजस्थान के एक छोटे से गांव की एक IAS के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने बिना किसी कोचिंग के UPSC क्रैक कर IAS बनने का सपना पूरा किया।

बचपन से था IAS बनने का सपना

हम बात कर रहे है वंदना मीणा जो राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के टोकसी गांव की है। वंदना एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखती है। इनके पिता दिल्ली पुलिस में अधिकारी हैं और मां गृहिणी हैं। वंदना का बचपन से ही सपना था कि वह एक दिन वह सरकारी अधिकारी बनकर देश की सेवा करे। परिवार ने बेटी के सपने को देखते हुए बेहतर शिक्षा के लिए दिल्ली शिफ्ट होने का फैसला लिया।

हरियाणा में देश की सबसे अधिक वृद्धावस्था पेंशन, बीजेपी सरकार ने 11 साल में पेंशन में 2200 रुपये की बढ़ोतरी की

DU से पूरी की पढ़ाई

आपको बता दें कि वंदना ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से गणित (ऑनर्स) में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के दौरान ही उनके मन में UPSC की तैयारी का ख्याल पक्का हो गया। लेकिन खास बात यह रही कि उन्होंने बिना किसी कोचिंग क्लास के ये सफलता हासिल की। वंदना ने बताया कि उन्होंने रोजाना 10 से 15 घंटे तक पढ़ाई करने का नियम बनाया था। उन्होंने NCERT की किताबों, यूट्यूब चैनल्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से पढ़ाई की। इसके अलावा, अखबार पढ़ना और नोट्स बनाना उनकी रोजाना की आदत में शामिल था।

खूबसूरती में भी बेमिसाल

मेहनती होने के अलावा वंदना अपनी खूबसूरती के लिए भी चर्चा का विषय रही हैं। लोगों का कहना है कि उनका आत्मविश्वास और लुक्स किसी फिल्मी अभिनेत्री की तरह लगते हैं। स्मार्टनेस और सादगी का अनोखा मेल उनकी शख्सियत को और भी प्रेरणादायक बनाता है।

A huge subsidy is available on installing a 3-kilowatt solar panel.
Solar Panel Subsidy: 3 किलोवॉट का सोलर पैनल लगवाने पर मिल रही बंपर सब्सिडी, जानें क्या है सरकार की योजना

मेहनत से मिली सफलता

वंदना ने कड़ी मेहनत और आत्मअनुशासन से UPSC जैसी कठिन परीक्षा को पास कर IAS अधिकारी बनने का गौरव हासिल किया। उनकी यह कहानी इस बात का प्रमाण है कि अगर इरादे मजबूत हों और मेहनत ईमानदारी से की जाए तो सफलता जरूर मिलती है। Success Story

The government has launched the Bharat Taxi App.
अब भारत के टैक्सी ड्रीवरों की होगी बंपर कमाई, सरकार ने लॉन्च किया Bharat Taxi App

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment