न्यूजहरियाणामनोरंजनटेकराजनीतिभारतराशिफलखेल

Weather Update : देशभर में आज कहां-कहां होगी बारिश? यहां देखें IMD का लेटेस्ट अपडेट

On: August 29, 2025 1:21 AM
Follow Us:
Where will it rain across the country today?

Weather Update : देशभर में मानसून लगातार एक्टिव मोड में है। उत्तर भारत, मध्य भारत और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश का कहर जारी है। वहीं UP में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा और ज्यादा बढ़ गया है। साथ ही पहाड़ी राज्य उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। IMD ने पश्चिम भारत यानी गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली-NCR में आज हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। आइये जानते हैं आज देखभर में कैसा मौसम रहने वाला हैं।

दिल्ली में आज का मौसम

दिल्ली में आज 29 अगस्त को मौसम में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। बादल छाए रहने से मौसम सुहाना तो बनेगा, मगर उमस लोगों को परेशान करेगी।

NCR में आज का मौसम

IMD के अनुसार NCR के शहरों में आज 29 अगस्त को भी बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर हल्की बारिश होगी। तापमान सामान्य रहेगा लेकिन नमी और उमस लोगों को राहत नहीं देगी। Weather Update

A huge subsidy is available on installing a 3-kilowatt solar panel.
Solar Panel Subsidy: 3 किलोवॉट का सोलर पैनल लगवाने पर मिल रही बंपर सब्सिडी, जानें क्या है सरकार की योजना

हरियाणा में आज का मौसम

हरियाणा में शुक्रवार को अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और पंचकूला जिलों में मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं पश्चिमी हिस्सों यानी सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में हल्की बौछारें हो सकती हैं। बारिश से तापमान में गिरावट होगी लेकिन आर्द्रता बढ़ेगी।

पंजाब में आज का मौसम

पंजाब के कई जिलों में आज बारिश का दौर जारी रहेगा। गुरदासपुर, अमृतसर और होशियारपुर जिलों में तेज बारिश का अनुमान है, जबकि लुधियाना और पटियाला में हल्की बारिश होगी। मौसम विभाग ने निचले इलाकों में जलभराव से बचने की चेतावनी दी है।

राजस्थान में आज का मौसम

राजस्थान में 29 अगस्त को आज भी तेज बारिश जारी रहने वाली है। जयपुर, अजमेर, उदयपुर, कोटा, चित्तौड़गढ़, झुंझुनू, अलवर और सीकर सहित करीब 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। मौसम विभाग ने पश्चिमी और दक्षिणी जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बनने की चेतावनी दी है।

The government has launched the Bharat Taxi App.
अब भारत के टैक्सी ड्रीवरों की होगी बंपर कमाई, सरकार ने लॉन्च किया Bharat Taxi App

UP में आज का मौसम

UP में आज भी झमाझम बारिश होगी। गोरखपुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, बलरामपुर और गोंडा जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी यूपी के मेरठ, सहारनपुर और शामली जिलों में भी लगातार बारिश हो रही है। नदियां खतरे के निशान पर बह रही हैं और बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ बारिश का पूर्वानुमान जताया है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में आज 29 अगस्त को नैनीताल, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी और चमोली जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट है। कई जगहों पर भूस्खलन और सड़कें बंद होने की खबरें आ सकती हैं। राज्य सरकार ने पहाड़ी इलाकों में यात्रा से बचने की अपील की है।

हिमाचल प्रदेश में आज का मौसम।

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मंडी, कुल्लू, किन्नौर और शिमला जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है और कई जगह भूस्खलन से सड़कें बाधित हो रही हैं। Weather Update

A high-speed rail corridor will be built alongside this expressway.
Rail corridor : इस एक्सप्रेसवे के किनारे बनेगा हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, 12 जिलों की चमकेगी किस्मत!

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment